डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़: 49 लाख की ठगी में साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई

डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड

क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने संगठित साइबर वित्तीय धोखाधड़ी पर चल रही कार्रवाई में एक अहम सफलता हासिल की है। डिजिटल अरेस्ट आधारित ठगी करने वाले एक बड़े नेटवर्क को तोड़ दिया गया है। यह केस FIR संख्या 8/25 की जांच के दौरान सामने आया, जिसमें 71 वर्षीय महिला से 49 लाख रुपये की ठगी की गई थी। आरोपियों ने कानून प्रवर्तन एजेंसी के नाम पर डर पैदा किया, तकनीकी धोखे का सहारा लिया और मानसिक दबाव बनाकर पीड़िता से पैसे ट्रांसफर करवाए।

डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड गिरोह के खिलाफ ऐसे चला ऑपरेशन

डीसीपी आदित्य गौतम के मुताबिक पूरा ऑपरेशन यह कार्रवाई इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र की अगुवाई में की गई। टीम में SI जगसीर सिंह, HC मोहित मलिक, और HC गौरव शामिल थे। पूरी निगरानी ACP अनिल शर्मा द्वारा की गई।

जरुर पढ़ेंः Govenment Alert-डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं के खिलाफ सरकार ने दिए ये अलर्ट, की ये कार्रवाई

कैसे चलता था ठगी का नेटवर्क (Modus Operandi)

  • आरोपी पुलिस और सरकारी एजेंसियों के नाम पर लोगों को डराते थे।
  • पीड़िता को कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर 49 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा करवाए।
  • पैसे कई बैंकों में घुमाए गए और बाद में एटीएम से निकाले गए।
  • गरीब और बेरोजगार युवाओं को म्यूल अकाउंट संचालित करने के लिए भर्ती किया जाता था ताकि पैसों का स्रोत छुपाया जा सके।
  • तकनीकी जांच के आधार पर लखनऊ के अमीनाबाद, हसनगंज, मडेगंज और सदर कैंट में छापे मारे गए। इनमें से कई अहम सदस्य गिरफ्तार किए गए:
  • 1. मोहम्मद ओवैस (25) – अमीनाबाद
  • स्कूल छोड़ चुका, फ्लेक्स प्रिंटिंग की दुकान में काम करता है।
  • 2. विशाल तिवारी (19) – हसनगंज
  • पहले वर्ष का छात्र, किराना चेन में नौकरी करता है।
  • 3. शकील अहमद (53) – मडेगंज
  • सिलाई का काम करता है, एक अन्य आपराधिक मामले में ट्रायल का सामना कर रहा है।
  • 4. मोहम्मद अहद (25) – मडेगंज
  • आठवीं पास, बेरोजगार।
  • 5. मोहम्मद आतिफ (25) – सदर कैंट
  • बारहवीं पास, निजी होटलों में काम करता है।
  • 6. मोहम्मद उज्जैब (25) – सदर कैंट
  • बारहवीं पास, निजी होटलों में कार्यरत।

latest post:

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा |
22-09-2026