BSF में 391 पदों पर भर्ती शुरू: पुरुष और महिला दोनों कर सकते हैं आवेदन

BSF Recruitment 2025

BSF Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के 391 पदों पर भर्ती निकाली है। यह पद खेल कोटे के तहत भरे जाएंगे, लेकिन आवेदन सभी पात्र भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए खुला है।

यह भर्ती समूह “ग” (Group-C) के अंतर्गत आती है और अराजपत्रित एवं गैर-मंत्रालयी श्रेणी में है।

BSF Recruitment 2025: पदों का विवरण

  • पद का नाम: कांस्टेबल (General Duty)
  • कुल रिक्तियाँ: 391
  • श्रेणी: खेल कोटा
  • पद प्रकार: अस्थायी, जिसे स्थायी किया जा सकता है

पात्रता मानदंड

उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

किसी अन्य माध्यम से भेजा गया आवेदन रद्द माना जाएगा

चयन प्रक्रिया में खेल उपलब्धियों, शारीरिक दक्षता परीक्षण और चिकित्सा परीक्षा शामिल होंगे।

सेवा शर्तें

नियुक्त उम्मीदवार BSF अधिनियम 1968 और BSF नियम 1969 के अंतर्गत सेवा देंगे।

आवेदन प्रक्रिया

BSF की आधिकारिक वेबसाइट https://rectt.bsf.gov.in/ पर जाएं।

“BSF Constable (GD) Recruitment 2025 under Sports Quota” लिंक पर क्लिक करें।

आवश्यक विवरण भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क जमा करें।

फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

जरूरी सलाह

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और यह सुनिश्चित करें कि वे सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।

यह भी पढेंः

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Gupt Navratri 2026: दस महाविद्याओं की साधना का दुर्लभ पर्व, इस विधि से पूजा करने पर बनेंगे रुके हुए काम | Sapne Mein Kisi Ko Marte Hue Dekhna: क्या यह अशुभ संकेत है या जीवन में आने वाला बड़ा बदलाव? | 1930 Cyber Helpline में बड़ा बदलाव: अब साइबर ठगी की शिकायत करना होगा आसान, जानिए आपको क्या फायदा मिलेगा | ADM बनकर करता था करोड़ों के सपने पूरे करने का दावा, 60 लाख की ठगी का खुलासा, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार | Silent Call Scam Alert: क्या आपके फोन पर भी आती हैं साइलेंट कॉल? जानिए साइबर ठगों की नई चाल | ILOVEYOU Virus से Love Trap Scam तक: इंटरनेट पर प्यार कैसे बन जाता है साइबर ठगी का सबसे खतरनाक हथियार? | दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा: मोजों में छिपा था 1.21 किलो सोना, CISF की मुस्तैदी से खुली पोल | सपने में सांप देखना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में जानें हर संकेत का अर्थ | आम के पत्तों का धार्मिक महत्व: शुभ कार्यों में क्यों किया जाता है इस्तेमाल? जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कारण | सुख-दुख का रहस्य क्या है? संचित कर्म, प्रारब्ध और मां गंगा की महिमा को समझिए |
20-06-2026