south indian film: साल 2024 में तलाक लेकर अलग हो गए ये फिल्मी जोड़े

south indian film

south indian film: साल 2024 कई सितारों के लिए शादी की खुशी लेकर आया। south indian film में कई सेलेब्रेटी कपल्स का तलाक भी हो गया। इस साल एक्टर धनुष से लेकर म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान तक ने शादी के सालों बाद अपने-अपने पार्टनर से तलाक लेकर अलग रहना शुरू कर दिया। आइए जानते हैं दक्षिण भारतीय फिल्मों के कुछ खास जोड़ों के बारे में जो साल 2024 में ऑफिशियली अलग हो गए।

south indian film धनुष से लेकर ए आर रहमान तक को मिली तलाक

एक्टर धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत साल 2004 में शादी के बंधन में बंधे थे। 18 साल साथ रहने के बाद साल 2022 में उन्होंने एक दूसरे से अलग होने की घोषणा कर दी थी। साल 2024 में कोर्ट की तरफ से उनके तलाक पर औपतारिक मोहर लगा दी गई। उन्हें अदालत की तरफ से तलाक की मंजूरी मिल गई। दोनों के एक बेटा है जिसका पालन दोनो मिलकर करेंगे।

ए आर रहमान और सायरा बानोः

म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान का भी साल 2024 में तलाक हो गया है। शादी के 29 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। विभिन्न रिपोर्टों के मुताबिक इस बारे में सायरा के वकील ने जानकारी दी थी। तलाक का फैसला सायरा बानो ने लिया था। एक्टर जयम रवि और आरती ने साल 2009 में शादी रचाई थी। इस साल सितंबर में उन्होंने अपने तलाक की घोषणा कर दी है।

जी वी प्रकाश और सैंध्वीः

म्यूजिक कंपोजर जी वी प्रकाश और सैंध्वी ने भी इस साल मई में अपने तलाक की घोषणा की थी। उनकी शादी साल 2013 में हुई थी। उनकी एक बेटी भी है।

युवा राजकुमार और श्रीदेवी बयरप्पा

कन्नड़ एक्टर युवा राजकुमार और श्रीदेवी बयरप्पा ने भी अपनी राहें अलग करने का फैसला ले लिया। उन्होंने साल 2019 में शादी की थी। लेकिन पांच साल बाद ही उनके रिश्ते में दरार पड़ गई। दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की। इसी तरह साल 2020 में भामा और अरूण जगदीश शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन भामा के इंस्टाग्राम पर डले एक पोस्ट ने दोनों के बीच तलाक की खबर को हवा दी।

यह भी पढ़ें
Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर |
09-10-2026