sapne me mor dekhna-सपने में मोर दिखने का खास महत्व बताया गया है। मोर को दिव्य पक्षी माना जाता है। भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय का यह वाहन भी कहा गया है। मोर के बारे में बहुत कुछ शास्त्रों में भी कहा गया है। लेकिन अचानक कहीं जाते वक्त या गहरी नींद में आए सपने में मोर दिख जाए तो उसका खास महत्व है। लेख में हम मोर के बारे दिखने वाले सपने के बारे में बात करेंगे।
sapne me mor dekhna hindi
यदि सुबह आप ऑफिस या किसी खास कार्य के लिए घर से निकले हैं और रास्ते में मोर दिख जाए तो यह बहुत शुभ माना गया है। माना जाता है कि यह कार्य पूर्ण होने का संकेत है। वैसे तो नाचता हुआ मोर बहुत कम लोगों को दिखाई देता है। मगर कहा जाता है कि नाचता हुआ मोर दिख जाए तो यह अच्छा और बुरा दोनों तरह का संकेत देता है। यह आने वाली समस्या का सूचक और जीवन में होने वाले बदलाव का संकेत देता है।
उड़ता हुआ मोर वैसे तो देखना बहुत दुर्लभ है। लेकिन अगर किसी को सपने में उड़ता हुआ मोर दिख जाए तो यह बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इसका मतलब कहीं से धन प्राप्ति होने का संकेत है। वर्तमान कार्य में शुभ फल का भी यह सूचक माना जाता है। सपने में पंख फैलाए मोर को देखना भी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि यह मिलने वाली किसी बड़ी उपलब्धि का सूचक है।
सपने में सफेद मोर का दिखाई पड़ना अमीर बनने का सूचक है। सपने में मोर मोरनी का एक साथ दिखना प्रेम संबंधों के लिए अच्छा सपना माना जाता है। इसका मतलब है कि पार्टनर के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। इसी तरह सपने में काला मोर दिखाई देना अशुभ माना जाता है। बताया जाता है कि यह सपना मान सम्मान में हानि होने का संकेत लेकर आता है। इसलिए ऐसा सपना देखने वालों को सावधान रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें-
- साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल
- सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए
- सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है?
- सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा
- निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच
(अस्वीकरण -लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। https://indiavistar.com लेख में छपी किसी भी जानकारी के सही होने की पुष्टि नहीं करता है।













