अवैध हथियारों का सप्लायर दिल्ली में धरा गया, कई हथियार बरामद

अवैध हथियार

अवैध हथियारों के एक सप्लायर को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। वह एक कुख्यात गैंग को हथियार सप्लाई करता था। उसके पास से 5 देशी कट्टे, 02 अत्याधुनिक स्वचालित पिस्तौल और 14 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। उसकी पहचान सतेन्द्र उर्फ सिट्टू के रूप में हुई है।

अवैध हथियार का सप्लायर ऐसे धरा गया

क्राइम ब्रांच के डीसीपी सतीश कुमार के मुताबिक हेडकांस्टेबल अश्वनी को सूचना मिली थी कि गैंग को हथियार और गोला बारूद की सप्लाई करने वाला सतेन्द्र उर्फ सिट्टू द्वारका नें आने वाला है। सूचना के आधार पर एसीपी रविन्द्र कुमार राजपूत की निगरानी और इंस्पेक्टर अक्षय के नेतृत्व में एसआई राहुल कुमार, एसआई रवि, एसआई मनोज कुमार मीना कुमार और हेडकांस्टेबल गौरव, अश्विनी, देवेंद्र, दिनेश, संदीप, संदीप, नवीन, हरदीप, मयंक और विनोद शर्मा की टीम ने सतेन्द्र को गिरफ्तार किया।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 05 अवैध देसी कट्टे, 02 ऑटोमेटिक पिस्तौल तथा 08 एमएम के 10 जिंदा कारतूस तथा 7.65 एमएम के 04 जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह एक कुख्यात गिरोह के सदस्यों को हथियार व गोलाबारूद सप्लाई करता है तथा वह लंबे समय से गिरोह के लिए काम कर रहा है।

आरोपी सतेंद्र उर्फ ​​सिट्टू ने खुलासा किया कि वह अपने पड़ोसियों की हत्या के प्रयास के मामले में सोनीपत जेल में बंद है। जेल में उसकी मुलाकात एक कुख्यात गैंगस्टर से हुई तथा जमानत पर बाहर आने के बाद वह गिरोह का सदस्य बन गया। उसके बाद कुख्यात गैंगस्टर के निर्देश पर उसने अन्य सह-आरोपी जुगेश उर्फ ​​योगी से संपर्क किया तथा बरामद हथियार व गोलाबारूद एकत्र किया, जिसे भारत में सक्रिय उसके गिरोह के अन्य सदस्यों को सप्लाई किया जाना था।

पुलिस के मुताबिक सतेन्द्र आटो चलाता था मगर साथ में हथियार भी सप्लाई करता था। उसे पहले भी गिरफ्तार किया गया है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या बच्चों के लिए सोशल मीडिया सुरक्षित है? फ्रांस के नए कानून से समझिए क्यों बढ़ रही है डिजिटल सुरक्षा की चिंता | CISF की खिलाड़ी निधि ने 10वीं एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, भारत का बढ़ाया गौरव | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? | क्रिप्टो Conduits और USDT मनी लॉन्ड्रिंग: साइबर ठग कैसे छिपाते हैं धोखाधड़ी की रकम, जानिए बचाव और कार्रवाई का पूरा मॉडल | पेंशन अदालत क्या है? पेंशनभोगियों की शिकायतों के समाधान की पूरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा | श्राद्ध में कौवे को पहला ग्रास क्यों दिया जाता है? जानिए काक बलि का रहस्य | ऑपरेशन Cy-Vajra में बड़ा खुलासा, 8 फर्जी कॉल सेंटर सील, 49 गिरफ्तार, ऐसे काम करता है साइबर ठगी का नेटवर्क |
23-07-2026