जॉब रैकेट चलाने के लिए खोल लिया था कॉल सेंटर, पुलिस ने किया खुलासा तो सन्न रह गए लोग

जॉब रैकेट

जॉब रैकेट चलाने के लिए एक गैंग ने नोएडा के अच्छे से बिजनेस टॉवर में कॉल सेंटर खोल रखा था। यह गैंग शिप (जहाज) पर विभिन्न पदो पर नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार लोगों से रकम ऐंठ रहा था। लोगों को जाल में फंसाने के लिए गैंग फर्जी वेबसाइट बनाकर, फेसबुक व इंस्टाग्राम पर एड डालता था। आम लोगों को लुभाकर फर्जी ऑफर लेटर बनाकर दे देना व मेडीकल कराने व एसटीसीडब्लू, एसआईडी, सीडीसी कार्ड आदि बनवाने के नाम पर पैसा हडपकर उनके साथ धोखाधडी करने वाले इस कॉल सेन्टर का पर्दाफाश करते हुये कॉल सेन्टर संचालक व एक महिला अभियुक्ता सहित 05 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रानिक्स उपकरण व फर्जी दस्तावेज बरामद हुआ है।

जॉब रैकेट का इस तरह हुआ खुलासा

नोएडा के सेक्टर 58 थाने में शिकायत दर्ज हुई थी। इसमें बताया गया था कि नौकरी की तलाश फेसबुक पर यथार्थ ग्रुप कन्सट्रक्शन एवं फैक्ल्टी मैनेजमेंट नाम से एक एड देखा गया जिसमें दिये गये नम्बर पर व्हास्टएप पर काल करने पर बताया गया कि कम्पनी शिप (क्रूज) पर विभिन्न पदो पर नौकरी दिलाने का काम करती है। शिकायतकर्ता ने आकाश से बात कि जिसने बताया कि उनका ऑफिस आईथम टावर सै0 62 नोएडा में है।

कम्पनी का मालिक अंकित नाम के शख्स को बताया गया। उनहोंने अपनी वेबसाइट भी बताई। शिकायतकर्ता का ऑन लाईन इन्टरव्यू 31 मई 2024 को गूगल मीट पर कराया गया और कहा गया कि सलेक्शन मुम्बई टू गोवा शिप के लिए हो गया है। उससे नोएडा मेडिकल के लिए आने के लिए कहा गया और बताया गया कि इसमें 11 हजार रुपये लगेगे। इस पर शिकायतकर्ता ने 11 हजार रुपये आन लाईन गुगल पे पर अंकित सिंह को भेज दिय।

10 जून 2024 को उपरोक्त 11,000 रुपये भेजे गये थे उसके बाद आकाश के द्वारा मोबाइल नम्बर पर पेमेन्ट स्लिप भेज दी। उसके कुछ दिन बाद यथार्थ ग्रूप की तरफ से ईमेल पर मेल आया कि 38600 रु0 और देने है। इन पैसे से STCW, CDC, SID,VISA का प्रोग्रेस करवाने की बात कही गई। 38600 रु कोडेक महिन्द्रा बैंक के खाते में 4 जुलाई 2024 पर भेज दिये गए। फिर कम्पनी का मेल आया कि आपको मुम्बई टू गोवा शिप कस्टूमर सर्विस पर दिनांक 20 मार्च 2024 को ज्वाईन करना है।

यथार्थ ग्रुप कन्सट्रक्शन एवं फैक्ल्टी मैनेजमेंट कम्पनी के द्वारा फर्जी ऑफर लेटर व मेडीकल तैयार कर उसे मेल पर भेजा गया। पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि इन कॉल सेन्टर के मलिक अंकित के द्वारा यह आफिस मार्च में 35,000/- रूपये महीना के किराये पर लिया गया था, जिसका 15000 मेन्टेनेन्स था तथा अंकित द्वारा ही यह फर्जी कम्पनी बनायी गयी थी। वह फेसबुक व इंस्टाग्राम पर शिप व अन्य जगहो पर सिविल , कंट्रक्शन, हाउसकीपिंग, सिक्योरिटी गार्ड, गन मैन, मैकेनिक , इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, सुरपरवाईजर, हाउस कीपिंग स्टाफ आदि पदो पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगो को व्हास्टएप विडियो काल के माध्यम से मीटिंग व इंटरव्यू पर उनको फर्जी आफर लेटर देता था।

इसके बदले गैंग उनसे पैसे हडप लेता था तथा उसको नौकरी दिलाने के बहाने बनाकर टाईम को आगे बढाते रहते थे। यह लोग दूर दराज के बेरोजगार लोगो को निशाना बनाते थे। इनके अभी तक दो कोटक महिन्द्रा बैंक में दो खाते मिले है जिनकी जांच की जा रही है। जांच के बाद अंकित, अरीबा, यावेन्द्र, दुर्गेश और बादल को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 08 कम्प्यूटर सीपीयू, 01 लैपटाप, 05 मोबाइल, 11 मोहरे, यथार्थ ग्रुप के नाम के 02 सिम कार्ड, 01 एसआईडी कार्ड, (बादल के नाम के ) 01 सीडीसी, (बादल के नाम के )
01 पासपोर्ट (बादल के नाम के ) 08 दस्तावेज आफर लेटर बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें :

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए I4C की चेतावनी, एक गलती से निजी चैट और कॉन्टैक्ट तक पहुंच सकते हैं साइबर अपराधी | एआई से लिखे शोध में फर्जी कानूनी फैसलों का खतरा, छात्रों और शोधकर्ताओं को क्यों सतर्क रहने की जरूरत? | साइबर फ्रॉड में नुकसान होने पर मिल सकता है ₹5 करोड़ तक का मुआवजा, जानिए झारखंड की नई व्यवस्था में कैसे करें दावा | CISF महिला ब्रास बैंड: कैसे सामान्य ड्यूटी की महिला जवानों ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई अपनी पहचान | मेटा की ‘स्कैम से बचो’ माइक्रोड्रामा श्रृंखला: साइबर धोखाधड़ी के विरुद्ध जागरूकता की एक अभिनव पहल | UPI PIN चोरी करने वाला Android Overlay Scam क्या है? मोबाइल की एक परमिशन से कैसे खाली हो सकता है बैंक खाता | हेल्थ डेटा चोरी से मेडिकल फ्रॉड तक, फर्जी डॉक्टर बनकर कैसे ठग रहे हैं साइबर अपराधी? | Microsoft 365, Outlook और Teams अचानक काम करना बंद कर दें तो क्या होगा? जानिए क्लाउड सर्वर की खराबी के पीछे की वजह | CISF जवानों के लिए आधुनिक बैरक: दिल्ली के साकेत में 288 जवानों को मिलेगी नई आवास सुविधा | Gootloader Malware क्या है? एक वेबसाइट पर क्लिक से कैसे हैक हो सकता है आपका कंप्यूटर |
23-11-2026