क्या आप जानते हैं सड़क पर लगे हरे नीले और पीले रंग के साइन बोर्ड का मतलब

साइन बोर्ड

सड़क पर ऊपर की ओर लगे साइन बोर्ड ना जाने कितनी बार आप देखते होंगे। ये बोर्ड अक्सर हरे और नीले रंग में होते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि इन साइन बोर्ड का रंग हरा या नीला ही क्यों होता है। क्या आपने कभी खुद से सवाल किया है कि साइन बोर्ड में हरे और नीले रंग का मतलब क्या होता है। आइए इस लेख में आपको बताते हैं कि साइन बोर्ड के रंग क्या संकेत देते हैं।

साइन बोर्ड के रंग बताते हैं ये बातें

बोर्ड के हरेक रंग के पीछे एक खास मकसद होता है। हरे रंग के बोर्ड का एक खास मतलब होता है। यह आपको दिशा, स्थान के नाम और दूरी की जानकारी दे रहा होता है। हरे रंग का बोर्ड आपको छोटे रास्तों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी मिल जाएंगे। चौराहों पर खासकर हरे रंग के बोर्ड जरूर दिख जाएंगे। इन बोर्ड पर रास्तों की दिशा और जगह का नाम लिखा होता है।

नीले रंग के बोर्ड का इस्तेमाल सूचना या निर्देश देने के लिए किया जाता है। इस पर आपको पार्किंग किधर है, हास्पीटल, पुलिस थाना आदि के बारे में सूचना दी गई होती है। दूसरे शब्दों में नीले रंग के बोर्ड का इस्तेमाल सार्वजनिक सुविधाओं के बारे में जानकारी देने के लिए की जाती है। वैसे इसका इस्तेमाल राजकीय राजमार्गों के लिए भी किया जाता है।

अब आपके मन में सवाल उठ सकता है कि सड़क से हटते ही जब रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ते हैं तो उसका नाम पीले रंग के बोर्ड पर क्यों लिखा होता है। असल में ऐसा पीले रंग की ब्राइटनेस की वजह से होता है। पीला रंग दूर से ही दिख जाता है। तो इस बोर्ड को लोको पायलट दूर से ही पढ़ सके इसलिए रेलवे स्टेशन का नाम पीले रंग के साइन बोर्ड पर लिखा होता है।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए |
15-10-2026