रोजगार मेला से पूर्व सैनिकों को जॉब दिलाने का अभियान

रोजगार

रोजगार मेले के माध्यम से प्रूव सैनिकों को जॉब दिलाने का अभियान रक्षा मंत्रालय आरंभ कर रहा है। इस क्रम में पुनर्वास महानिदेशालय(DGR) पहला मेला 21 जून 2024 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हिंडन स्थित वायुसेना स्टेशन के ऑडिटोरियम में आयोजित कर रहा है। इसका मकसद पूर्व सैनिकों और नियोक्ताओं को जोड़ना है ताकि पूर्व सैनिकों को रोजगार का दूसरा अवसर मिल सके।

रोजगार मेले में ये ले सकते हैं हिस्सा

देश भर से तीनों सेनाओं के पूर्व सैनिक इस रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं। मेले मेंं लगभग 40 कॉरपोरेट कंपनियों के भाग लेने की उम्मीद है। ये कंपनियां पूर्व सैनिकों को फील्ड जॉब, प्रशासनिक कार्य कार्य, डेस्क जॉब, संस्थागत सुरक्षा संबधित कार्यों जैसी नौकरियों की पेशकश करेंगे। यहां सुबह 7-10 बजे तक पंजीकरण होगा।

पंजीकरण के लिए पूर्व सैनिकों को अपना पहचान पत्र और नवीनतम बायो-डेटा की पांच प्रतियां फोटो के साथ लानी होंगी। मेले में बाधा रहित भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न नौकरियों के अवसर मिल सकेंगे। इस संबंध में पूछताछ और सहायता के लिए वारंट अधिकारी एस के सिंह से 9311720898 और जूनियर वारंट अधिकारी यू. सी. मोहंता से 7030595754 पर संपर्क किया जा सकता है।

कंपनी या कॉरपोरेट या फिर नियोक्ता http://www.dgrindia.gov.in/ पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इस पर वो अपने स्टॉल भी बुक कर सकते हैं। रक्षा मंत्रालय की पीआईबी प्रैस रीलीज के मुताबिक किसी भी अन्य पूछताछ के लिए वे संयुक्त निदेशक (एसई और सीआई), पुनर्वास महानिदेशालय, पश्चिम ब्लॉक IV , आरके पुरम नई दिल्ली-110066 से 011-20862542 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | छत्तीसगढ़ में 50 परिवारों की सनातन धर्म में वापसी | सावधान हो जाइए gift card scam से, जानिए साइबर क्रिमिनल क्यों करते हैं पसंद | भजन, प्रार्थना, हवन और रूद्राभिषेक से मिलता है सुखः सहरसा गायत्री पीठ का संदेश | NEET MBBS Admission Scam 2026: दिल्ली में फर्जी एडमिशन रैकेट का पर्दाफाश | Bank Insider Fraud: जब बैंक के अंदर से होता है साइबर फ्रॉड, जानिए पूरा खेल | दिल्ली में इन बच्चों की प्रस्तुति क्यों बन गई खास | delhi crime news: ऐसे पकड़ा गया क्राइम वर्ल्ड का कप्तान | RBI डिजिटल पेमेंट सुरक्षा नियम 2026 क्या है, जानिए कैसे रखेगा आपको सुरक्षित | दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: 1000 से ज्यादा चोरी की गाड़ियां ‘लीगल’ बनाकर बेचने वाला गैंग पकड़ा | CCTNS में दिल्ली पुलिस नंबर 1: प्रगति डैशबोर्ड पर 100% स्कोर के साथ लगातार छठी बार शीर्ष स्थान |
06-05-2026