Sarkari naukri: बीएसएफ समेत इन सरकारी संस्थानों में करें आवेदन, मिल सकती है नौकरी, यहां जाने पूरी डिटेल्स

Sarkari naukri

Sarkari naukri 2024: यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और लंबे समय से भर्ती का आवेदन आदि कर रहे हैं, तो यह लेख आपके काम की हो सकती है। यहां हम कुछेक उन संस्थानों के नाम बताने जा रहे हैं जिनमें आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन की तिथि आदि पूरी जानकारी भी इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं।

फारेस्ट गार्ड

छतीसगढ़ स्टेट फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया है। साल 2023 में फॉरेस्ट गार्ड के 1484 पदों पर डायरेक्ट भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे लेकिन भर्ती नहीं हो सकी थी। अब विभाग ने उम्मीदवारों को फिर से ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया है। इसके लिए http://cgfirst.com पर जाना होगा। आखिरी तारीख 1 जुलाई 2024 को रात 11.59 मिनट तक है।

जूनियर इंजीनियर के पद पर भर्ती

उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन समिति (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) 2024 पदों की भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 28 जून से पहले http://upsssc.gov.in पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर शार्टलिस्ट किया जाएगा। चयन होने पर 9300 से 34800 के बीट सैलरी पा सकते हैं। कुल 4016 पद हैं।

सेंट्रल बैंक में भर्ती

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न राज्यों में अप्रेंटेशसिप पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाया है। इसके लिए centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आखिरी तारीख 23 जून 2024 है। कुल 3000 पद भरे जाएंगे। किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या 31 मार्च 2020 के बाद अंडर ग्रेजुएशन का कोर्स किया जाना जरूरी है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी स्पेशलिस्ट कैडर अफसर के पद पर भर्ती निकाली है। आवेदन के माध्यम से कुल 150 पद भरे जाएंगे। आखिरी तारीख 27 जून 2024 है। इसके लिए एसबीआई की अधिकारिक वेबसाइट http://sbi.co.in/web/careers पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।

बीएसएफ(BSF) ने केंद्रीय सशस्त्र बलों (CAPF) में 1526 सहायक उपनिरीक्षक और हेडकांस्टेबल, वारंट आफिसर, और असम राइफल परीक्षा 2024 में हवलदार के लिए रिक्तियां निकाली हैं। इसके लिए बीएसएफ की अधिकारिक वेबसाइट http://rectt.bsf.gov.in पर जा सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 8 जुलाई 2024 है।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? |
04-10-2026