loksabha election 2024-चुनाव देखने के लिए इस बार दुनिया भर से आए सर्वाधिक प्रतिनिधि, जानिए सीईसी ने क्या कहा

loksabha election 2024 photo pib

loksabha election 2024-देश का चुनाव देखने के लिए इस बार 23 देशों से 75 प्रतिनिधि भारत पहुंचे हैं। अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम का उद्घाटन नई दिल्ली में किया गया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के साथ साथ निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू भी उपस्थित थे।

loksabha election 2024-सीईसी ने बताई भारतीय आम चुनाव की महता

मुख्य चुनाव आयुक्त ने वैश्विक प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय चुनावी क्षेत्र का योगदान और भारतीय चुनाव आयोग द्वारा किया गया कार्य विश्व लोकतांत्रिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण हिस्सा रखता है। उन्होंने कहा कि भारतीय चुनाव क्षेत्र अद्वितीय है क्योंकि ना तो यहां चुनावी पंजीकरण अनिवार्य है और ना ही मतदान अनिवार्य है।

  • इस बार सर्वाधिक प्रतिनिधि
  • 23 देशों के 75 प्रतिनिधि
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू
फोटो पीआईबी

इसीलिए यहां चुनाव आयोग का कार्य अधिक महत्व वाला हो जाता है। आयोग का यह काम होता है कि वह लोगों को स्वेच्छा मतदान प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए जागरूक करे। उन्होंने कहा कि यह कहना स्वयंसिद्ध होगा कि जो प्रक्रिया हम अपनाते हैं उसकी विश्वसनीयता चुनाव में भारी मतदान-जनसंख्या अनुपात के संदर्भ में मतदाता सूची की लगभग संतृप्ति के माध्यम से मान्य होती है।

उन्होंने कहा कि देश भर में फैले 1 मिलियन से अधिक मतदान केंद्रों पर 15 मिलियन से अधिक मतदानकर्मियों द्वारा 970 मिलियन मतदाताओं का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा की मतदाताओं की विविधिता को मतदान केंद्रों पर पूर्ण रूप से देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत त्योहारों का देश है। उन्होंने प्रतिनिधियों को लोकतंत्र का त्योहार देखने के लिए आमंत्रित किया।

आयोग ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और नेपाल के चुनाव आयुक्तों और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ द्वीपक्षीय बातचीत की। विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों को ईवीएम, वीवीपैट, सोशल मीडिया, आईटी आदि के बारे में जानकारी भी दी गई।

पढ़ने योग्य

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच |
05-10-2026