papita khane ke fayede-पपीता(Papaya) एक ऐसा फल है जिसे सारी दुनिया में लोग बड़े चाव से खाते हैं। सेहत को मिलने वाले इसके ढेर सारे लाभ इसे लोगों के बीच लोकप्रिय फल बनाता है। रोज पपीता खाने से क्या फायदा होता है। पपीता कब नहीं खाना चाहिए। पपीता कौन सी बीमारी में काम आता है। पपीता खाने से पेट साफ होता है क्या। ऐसे सारे सवालों के जवाब हम इस लेख में देने की कोशिश कर रहे हैं।
papita khane ke fayede-रोज पपीता खाने से क्या फायदा होता है, कौन सी बीमारी में फायदा
स्वाद और पोषण से भरपूर पपीता कई ऐसे अहम पोषक तत्वों का भंडार है जो हमारे शरीर के लिए कई तरीके से लाभदायक है। पपीते में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी9, पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। यही नहीं इसमें कैल्शीयम विटामिन बी1, विटामिन बी3, विटामिन बी5, विटामिन ई और विटामिन के जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
तो समझ लीजिए कि अगर आप पपीता को रोड के डायट में शामिल करते हैं तो शरीर को उपरोक्त सारे तत्वों से होने वाले लाभ मिल सकते हैं। पपीता रोज सुबह खाली पेट भी खा सकते हैं। लेकिन अगर आप पपीता रात में खाना चाहते हैं तो इसकी बेहद सीमित मात्रा में ही रात में खाना चाहिए। रोज पपीता खाने से पाचन, बालों की देखभाल, हड्डियों को मजबूती और स्किन को हेल्दी रखने जैसी समस्याओं में काफी मदद मिलती है।
पपीता कब ना खाएं
पपीता को सुबह और दोपहर के समय खाना बेहतर माना जाता है। पपीता को किडनी के सूजन और पथरी के समस्या वालों को नहीं खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा लो ब्लड शुगर वालों को भी पपीता खाने की सलाह नहीं दी जाती है। वैसे लोग जिन्हें स्किन एलर्जी है उन्हें भी पपीता नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी पपीता खाने की सलाह नहीं दी जाती है।
यह भी पढ़ें-
- क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ?
- कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन
- एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा
- सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प?
- वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क
(अस्वीकरण-सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। Indiavistar.com इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है)










