रेल पर जा रहे हैं जनाब तो सतर्क रहिए इन नए तरीके के ठगों से

👁️ 521 Views

अगर आप रेलवे सफर पर हैं तो सावधान हो जाईए इस नए तराके के ठगों से। ये नए प्रकार के ठग सरकार के नए नियमों का हवाला देकर आपकी नकदी औऱ सामान पर हाथ साफ कर सकते हैं। इसी प्रकार के ठगों की एक जोड़ी को बड़ोदरा आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। ठगों की ये जोड़ी रेलयात्रियों को साथ ले जाने वाले कैश के लिए टोकन लेने के सरकारी नियम का हवाला देकर रकम ऐंठ लेती थी।

बड़ोदरा रेलवे पुलिस बल(आरपीएफ) को सुलेमान नाम के एक रेल यात्री ने शिकायत की कि दो लोगों ने उसके साथ ठगी की है। उसने बताया कि दो लोगों ने उसे कहा कि सरकार के नए नियम के मुताबिक अगर यात्रा के दौरान नकद लेकर जाना है तो 10 रूपये का कार्ड खरीदना होगा वर्ना जुर्माना देना होगा।  इसी बात में उलझाकर दोनों ने सुलेमान से उसके पास रखे 2500 रूपये ले लिए और टोकन देने के बहाने चंपत हो गए। सुलेमान की शिकायत पर इंस्पेक्टर अनिल यादव ने हवलदार राजेश बरसोई, सिपाही जितेन्द्र, हेमंत. सुखबीर, जयनारायण मीणा को ठगों की जोड़ी को तलाशने का जिम्मा सौॆंपा। आरपीएफ की टीम ने तमामा सीसीटीवी खंगालने और काफी मशक्कर के बाद पश्चिम बंगाल निवासी राकेश औऱ  राजस्थान निवासी राजा को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई। उनके कब्जे से सुलेमान से ठगे गए पैसे भी बरामद हो गए।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि पिछले 6 माह में ठगों की इस जोड़ी ने कई वारदातें की हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा | TRAI का सबसे बड़ा फैसलाः AI अब बंद करेगी फ्राड कॉल्स, जानें पूरी जानकारी |
18-03-2026