आत्मनिर्भर भारत के 75 देशों में 75 कार्नर करेंगे यह काम

आत्मनिर्भर भारत कार्नर के जरिए विश्व भर में जनजातीय कला एवं शिल्प कला को बढ़ावा देने में मदद करेगा। ट्राइफेड अगले 90 दिनो में दुनिया भर में स्थित 75 भारतीय भारतीय मिशनों/दूतावासो में आत्मनिर्भर भारत कार्नर स्थापित करने जा रहा है। इस तरह के पहले आत्मनिर्भर भारत कार्नर का उद्घाटन बैंकाक स्थित भारतीय दूतावास में हो चुका है।

ट्राईफेड डिजाइन और कार्यान्वयन दोनों में कल्याण पर जोर दे रहा है। “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” के निर्माण पर ध्यान देने के साथ, ट्राईफेड जनजातीय सशक्तिकरण की दिशा में अपने प्रयासों को फिर से समर्पित करते हुए कई  गतिविधियां संचालित कर रहा है।

इसके लिए, ट्राईफेड जनजातीय उत्पादों के साथ-साथ जीआई टैग उत्पादों को बढ़ावा देने और जनजातीय कारीगरों के सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में उन्हें एक ब्रांड में बदलने के लिए कई मंत्रालयों जैसे संस्कृति मंत्रालय, उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी), वाणिज्य मंत्रालय, भारतीय डाक, पर्यटन मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है।

ऐसा ही एक सहयोग विदेश मंत्रालय के साथ किया गया है। ट्राईफेड अगले 90 दिन में दुनिया भर में स्थित 75 भारतीय मिशनों / दूतावासों में आत्मनिर्भर भारत कार्नर स्थापित करेगा। पहले आत्मनिर्भर भारत कॉर्नर का उदघाटन 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैंकॉक (थाईलैंड) स्थित भारतीय दूतावास में राजदूत श्रीमती सुचित्रा दुरई और सेवानिवृत्त राजदूत श्री आर स्वामीनाथन द्वारा किया गया। प्राकृतिक और जैविक उत्पादों के अलावा जीआई टैग जनजातीय कला और शिल्प उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए यह कॉर्नर एक विशेष स्थान होगा। जनजातीय उत्पादों की समृद्धि और विविधता को प्रदर्शित करने वाले कैटलॉग और ब्रोशर भी मिशनों और दूतावासों को भेजे गए हैं। 75 देशों में जमैका, आयरलैंड, तुर्की, केन्या, मंगोलिया, इज़राइल, फिनलैंड, फ्रांस, कनाडा, सिंगापुर, रूस, अमेरिका, इंडोनेशिया, ग्रीस और साइप्रस शामिल हैं। ट्राईफेड द्वारा इनमें से प्रत्येक मिशन में जनजातीय उत्पादों को भेजा जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, ट्राईफेड भारत में स्थापित विदेशी देशों के 75 दूतावासों में भी एक-एक आत्मनिर्भर कॉर्नर स्थापित करेगा।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा |
02-10-2026