सीबीआई के 39 अफसरों और कर्मियों को मिले विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने दिया ये संदेश

सीबीआई फीचर

सीबीआई के 39 अफसरों और कर्मियों को विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक प्रदान किया गया। गाजियाबाद स्थित एजेंसी के अकादमी में आयोजित अलंकरण समारोह में विधि एवं न्याय मंत्रालय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)श्री अर्जुन राम मेघवाल पदक विजेताओं तथा उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं को मान्यता मिलना सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह सभी सेवारत अधिकारियों के लिए अपने कार्य में उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा का स्रोत भी है।

सीबीआई भूमिका की सराहना

एजेंसी की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में न केवल जांच एजेंसी के महत्व को मान्यता मिल रही है, बल्कि इसकी जांच भी सर्वश्रेष्ठ है, जो एजेंसी द्वारा जांचे गए मामलों में उच्च दोषसिद्धि दर में परिलक्षित होती है। श्री मेघवाल ने इस बात पर जोर दिया कि सीबीआई को सर्वश्रेष्ठ जांच एजेंसी माना जाना सही मायने में उचित है, जो विभिन्न हितधारकों द्वारा जटिल एवं संवेदनशील मामलों में एजेंसी जांच की मांग से परिलक्षित होता है।

1 जुलाई, 2024 से लागू होने वाले नए आपराधिक कानूनों पर चर्चा करते हुए, श्री मेघवाल ने कहा कि ये कानून नागरिकों के जीवन को आसान(Ease of Living) बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ये कानून न्याय प्रदान करने में तेजी लाएंगे और मुकदमेबाजी के दौरान सभी हितधारकों के महत्वपूर्ण समय की बचत करेंगे। मंत्री ने जोर देकर कहा कि यह राष्ट्र के लिए अत्यधिक उत्पादक साबित होगा क्योंकि इससे समाज के विकास की प्रक्रिया की ओर ऊर्जा निर्देशित होगी और अंततः उच्च प्रगति की ओर ले जाएगी। कुछ साल पहले 11वें स्थान से हाल ही में भारत के दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का जिक्र करते हुए उन्होंने रेखांकित किया कि न्यायिक प्रक्रिया में सुधार/बेहतरी भी आने वाले कुछ वर्षों में भारत को तीसरे स्थान पर ले जाने के प्रयास व लक्ष्य को प्राप्त करने में योगदान देंगे।

अपने स्वागत भाषण में, सीबीआई के निदेशक श्री प्रवीण सूद ने पदक प्राप्तकर्ताओं की सराहना की और कहा कि उन्होंने अपनी पेशेवर कड़ी मेहनत, दृढ़ता व धैर्य के कारण यह उपलब्धि प्राप्त की है, जिससे केंद्रीय जांच ब्यूरो को बहुत सम्मान मिला है। उन्होंने पदक प्राप्तकर्ताओं के परिवार के सदस्यों को भी बधाई दी। इस अवसर पर, श्री सूद ने जोर देकर कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो कानून मंत्रालय जांच के साथ-साथ अधिक कुशल अभियोजन को प्राथमिकता देने हेतु तालमेल और सहयोगात्मक वातावरण में काम कर रहे हैं।

निदेशक ने जोर देकर कहा कि समय बीतने के साथ शुरुआत में मुख्य रूप से भ्रष्टाचार विरोधी मामलों से लेकर विशेष/आर्थिक अपराध, साइबर अपराध, बैंक धोखाधड़ी आदि तक एजेंसी की भूमिका विकसित हो रही है । श्री प्रवीण सूद ने यह भी कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो तीन नए आपराधिक कानूनों के सफल कार्यान्वयन के संबंध में कानून एवं न्याय मंत्रालय के साथ कार्य कर रही है, साथ ही यह भी बताया कि एजेंसी ने इन कानूनों को लागू करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सीबीआई इन कानूनों के कार्यान्वयन में राज्यों एवं अन्य हितधारकों की सहायता करने के लिए तैयार है।

निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मियों को विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) एवं सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक (आईपीएम) प्रदान किए गए :

राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) प्राप्तकर्ता-

  1. श्री विप्लव कुमार चौधरी, भा.पु.सेवा, संयुक्त निदेशक, एससीजेड, सीबीआई, नई दिल्ली (अब संयुक्त निदेशक, दिल्ली जोन, );
  2. श्री शरद अग्रवाल, भा.पु.सेवा, संयुक्त निदेशक, एसटीजेड, सीबीआई, नई दिल्ली (अब विशेष आयुक्त, दिल्ली पुलिस);
  3. श्री वीरेंद्र मोहन मित्तल, पुलिस अधीक्षक, एसीबी, नई दिल्ली;
  4. श्री सत्य नारायण जाट, अपर पुलिस अधीक्षक, एसीबी, जयपुर (अब एचओबी, एसीबी, रायपुर);
  5. श्री महर्षि रे हाजोंग, अपर पुलिस अधीक्षक, बीएसएफबी, कोलकाता;
  6. श्री. थांगलियान मांग एम, अपर पुलिस अधीक्षक, एससी-I, नई दिल्ली (अब अपर पुलिस अधीक्षक, एसीबी अगरतला);
  7. श्री. नीलांबुर नारायणन श्रीकृष्णन, पुलिस उपाधीक्षक, एसयू, चेन्नई;
  8. श्री राजेश्वर सिंह राणा, उपनिरीक्षक, आईपीसीयू, नई दिल्ली; (वर्तमान निरीक्षक, जबलपुर);
  9. श्रीमती. गीता पॉल, उपनिरीक्षक, ईओबी, कोलकाता (अब निरीक्षक, ईओबी, कोलकाता);
  10. श्री. गौतम चंद्र दास, प्रधान सिपाही, एसीबी, भुवनेश्वर (अब सेवानिवृत्त)

सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक (आईपीएम) प्राप्तकर्ता-

  1. श्री प्रवीण मंडलोई, पुलिस अधीक्षक, एसयू, नई दिल्ली;
  2. श्री राजबीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एसीबी, इम्फाल (अब पुलिस अधीक्षक, एससी.III, नई दिल्ली);
  3. श्री राज मोहन चंद, वरिष्ठ लोक अभियोजक एसी-VI/एसआईटी, नई दिल्ली (अब डीएलए, दिल्ली जोन); 14. श्री सुरेश कुमार, वरिष्ठ लोक अभियोजक, एससीबी, चंडीगढ़;
  4. श्री डार्विन के जे, पुलिस उपाधीक्षक, ईओबी, चेन्नई (अब अपर पुलिस अधीक्षक, सीबीआई, एसीबी, चेन्नई);
  5. श्री जावेद अख्तर अली, पुलिस उपाधीक्षक, एसीबी, गाजियाबाद (अब अपर पुलिस अधीक्षक, सीबीआई अकादमी, गाजियाबाद);
  6. श्री कुमार अभिषेक, पुलिस उपाधीक्षक, एसयू, नई दिल्ली (अब अपर पुलिस अधीक्षक, सीबीआई, एसयू, नई दिल्ली);
  7. श्री मनोज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, नीति प्रभाग, नई दिल्ली (अब अपर पुलिस अधीक्षक, सीबीआई, नीति प्रभाग);
  8. श्री जगरूप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, एसीबी, चेन्नई (अब सेवानिवृत्त);
  9. श्री गिरीश सोनी, पुलिस उपाधीक्षक, एसीबी, पुणे;
  10. श्री जगदेव सिंह यादव, पुलिस उपाधीक्षक, एसीबी, जयपुर (अब पुलिस उपाधीक्षक, एसीबी, गुवाहाटी);
  11. श्री मुकेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, अकादमी, गाजियाबाद (अब पुलिस उपाधीक्षक, एसी.III, नई दिल्ली);
  12. श्री अजय कुमार मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक, एसीबी, गाजियाबाद;
  13. श्री टी. संतोष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, एसीबी, चेन्नई;
  14. श्री अनिल बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता प्रकोष्ठ, नई दिल्ली;
  15. श्री मुन्ना कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक, बीएसएफबी, नई दिल्ली (अब पुलिस उपाधीक्षक, सीबीआई, बीएसएफबी, दिल्ली);
  16. श्री तेजवीर सिंह, पुलिस निरीक्षक, अकादमी, गाजियाबाद;
  17. श्री राकेश कुमार शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक, एसयू, नई दिल्ली;
  18. श्री किशोर कुमार, सहायक उपनिरीक्षक, सीबीआई, ईओ-II, नई दिल्ली;
  19. श्री किशन चंद, सहायक उपनिरीक्षक, सीबीआई, एसी-VI/एसआईटी, नई दिल्ली (अब सहायक उपनिरीक्षक, सीबीआई, एसी-III, नई दिल्ली);
  20. श्री जगदीश चौधरी, प्रधान सिपाही, सीबीआई, एससीबी, पटना (अब सेवानिवृत्त);
  21. श्री जाहर लाल नायक, प्रधान सिपाही, सीबीआई, एसीबी, कोलकाता, (अब सहायक उपनिरीक्षक, सीबीआई, एससीबी, कोलकाता);
  22. श्री इचिक्कमंदनाथ वर्गीस पॉलोज, प्रधान सिपाही, सीबीआई, एसीबी, बेंगलुरु;
  23. देबदत्ता मुखर्जी, प्रधान सिपाही, सीबीआई, एससीबी, कोलकाता (अब सेवानिवृत्त);
  24. श्री हरदेव सिंह, प्रधान सिपाही, सीबीआई, बीएसएफबी, नई दिल्ली (अब सहायक उपनिरीक्षक, सीबीआई, एसी.III, नई दिल्ली);
  25. श्री चंद्र शेखर जोशी, सिपाही, सीबीआई, मुख्यालय, नई दिल्ली;
  26. श्री सतीश कुमार, सिपाही, सीबीआई, एसीबी, चंडीगढ़;
  27. श्री अनूप मैथ्यूज, कार्यालय अधीक्षक, सीबीआई, एसी-I, नई दिल्ली एवं
  28. श्रीमती नारायन मीनाक्षी, आशुलिपिक ग्रेड -I, सीबीआई, चेन्नई जोन, चेन्नई (अब निजी सचिव, सीबीआई, एसीबी, चेन्नई)
    इस अवसर पर डॉ. राजीव मणि, सचिव, विधिक कार्य विभाग, विधि एवं न्याय मंत्रालय के साथ ही विधि एवं न्याय मंत्रालय, सीबीआई एवं अन्य विभागों/स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। पदक विजेताओं के परिवार के लगभग 90 सदस्य भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Malware Alert: नकली Software Update से फोन हैक, Delhi Police केस से सीखें बचाव के पक्के तरीके | संगति का प्रभाव और सनातन धर्म की व्यापकता | AI का युग: भारतीय विद्यार्थियों और युवाओं के लिए वे उपकरण जो 2026 में सबसे ज़्यादा काम आ रहे हैं | पासवर्ड नहीं, पासफ़्रेज़ अपनाइए — मजबूत साइबर सुरक्षा की नई आदत | सीमाहीन साइबर अपराध का बढ़ता जाल: Operation Ramz से समझें फ़िशिंग और मैलवेयर का असली खतरा | नोएडा एयरपोर्ट Flight Schedule June 2026: पहली उड़ान, रूट्स और जेवर कैसे पहुंचें—पूरी जानकारी | साइबर गुलामी से लौटे युवक फिर उसी अंधेरे में क्यों खो गए? | सही दृष्टिकोण क्या है? जीवन, विचार और आत्मचिंतन का सरल सत्य | Giorgia Meloni Net Worth 2026: कितनी है इटली की प्रधानमंत्री की कमाई, जानिए लाइफस्टाइल और परिवार | कौन हैं Giorgia Meloni? संघर्ष से इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने तक की पूरी कहानी |
24-05-2026