30 प्रवासी भारतीयों को सम्मान

इस बार प्रवासी भारतीय दिवस के उपल्क्ष्य में आयोजित समारोह दो दिन तक बैंगलोर में किया गया। यह 14वें प्रवासी भारतीय दिवस था। वर्ष 2003 से प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन प्रति वर्ष आयोजित किया जा रहा है और इस अवसर पर  प्रवासियों को सम्मानित किया जाता है।

सभी पात्र श्रेणियों के प्रवासी भारतीयों/संगठनों से निर्धारित प्रारूप में नामांकन आमंत्रित किये गये थे। मंत्रालय में नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त, 2016 थी।

माननीय उप राष्ट्रपति की अध्यक्षता में निर्णायक-सह-पुरस्कार समिति ने पीबीएसए के लिए सभी नामांकनों पर विचार किया। दिशा-निर्देशों के अनुरूप पात्र पाए गए नामांकनों की सूची 123 और अन्‍य नामांकनों की सूची 55 थी, जिन्‍हें समिति के समक्ष विलंब से भेजा गया था। नामांकनों की प्राथमिक स्‍तर पर विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की एक जांच समिति द्वारा जांच की गई।

प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार के लिए निर्णायक-सह-पुरस्कार समिति (पीबीएसए) में निम्नलिखित सदस्य शामिल हैं :-

  1. उपराष्‍ट्रपति- अध्यक्ष
  2. माननीय विदेश मंत्री, उपाध्यक्ष
  3. श्री स्वप्न दासगुप्ता, संसद सदस्य, राज्यसभा
  4. प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव
  5. डॉ एस.जयशंकर, विदेश सचिव
  6. श्री राजीव महर्षि, गृह सचिव
  7. श्री सतीश चंद्रा, संयुक्त राज्य अमरीका में भारत के पूर्व राजदूत
  8. सुश्री इंद्र नूई, मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी, पेप्सिको
  9. श्री यूसुफ अली एम.ए. प्रबंध निदेशक, लुलु ग्रुप ऑफ इं‍डस्‍ट्रीज, संयुक्त अरब अमीरात
  10. श्री श्याम परांदे, सचिव, अंतर राष्ट्रीय सहयोग परिषद
  11. श्री डी. एम मुले, सचिव (ओआईए और सीपीवी) और सदस्य सचिव

निर्णायक समिति के सदस्यों ने सभी पात्र नामांकनों पर विचार किया और प्रासंगिक जानकारी को समिति के समक्ष रखा। विस्तृत विचार विमर्श के बाद, 20 दिसम्बर 2016 को समिति के द्वारा प्रवासी भारतीय सम्‍मान पुरस्‍कार, 2017 के लिए निर्णायक-सह-पुरस्कार समिति ने 30 प्रत्याशियों की सर्वसम्मति से पुरस्‍कार के लिए सिफारिश की।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | अटल पेंशन योजना: 9 करोड़ नामांकन पार, एपीवाई ने रचा नया रिकॉर्ड | APY Latest Update 2026 | Crpf passing out parade 2026-जानिए सीआरपीएफ के सीधे भर्ती हुए इन अफसरों को | सनातन धर्म का संदेश: प्रेम, सहिष्णुता और वसुधैव कुटुंबकम् की भावना | इस जज ने केजरीवाल मामले से खुद को अलग किया | क्या आप जानते हैं माइक्रोग्रीन्स क्या है ? जान लें माइक्रोग्रीन्स के फायदे | अभय चैटबॉटः डिजिटल अरेस्ट से बचा सकता है सीबीआई का यह AI टूल | Up transfer: यूपी में अब दो दर्जन और आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया | UP IAS Transfer: यूपी में 40 आईएएस अफसरों के तबादले, 15 जिलों के डीएम भी बदले | पश्चिम बंगाल चुनाव 2026ः ‘CAPF’ का ‘वन इलेक्शन फोर्स’ मॉडल, डीजी स्तर पर सुरक्षा ब्लू प्रिंट तैयार | चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया देंगे 22वां डीपी कोहली व्याख्यानः साइबर अपराध की चुनौतियों पर फोकस |
22-04-2026