दिल्ली में 25 पिस्टल और 75 कारतूस बरामद, देखिए वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। अवैध हथियार तस्करी के तीन माडयूल का पर्दाफाश किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे अवैध हथियार तस्करी के तीन कुख्यात आरोपी चढ़े हैं। इनके कब्जे से 25 अवैध पिस्टल और 75 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज परमार, रवि कुमार औऱ प्रदीप कुमार राझा के रूप में हुई है। इन्हें एसीपी अत्तर सिंह, ललित मोहन नेगी और ह्रदय भूषण की देखरेख में इंस्पेक्टर संजय गुप्ता, राजेश कुमार और शिवकुमार की टीम ने पकड़ा।

15 अगस्त के मद्देनजर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। इसी के मद्देनजर दिल्ली में सप्लाई होने वाले अवैध हथियारों पर सख्त नजर रखी जा रही है। इसी मिशन के दौरान पुलिस को हथियार तस्करी के माडयूल के बारे में सूचना प्राप्त हुई। पहली सूचना मध्य प्रदेश के मुरेना आधारित माडयूल के बारे में हुई। इस सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर संजय गुप्ता और इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने काम करना शुरू किया। इस माडयूल के सूरज परमार के बारे में पता लगा। सूरज मुरैना का ही निवासी है। पुलिस को पता लगा कि सूरज अवैध हथियारों की खेप देने के लिए सरिता विहार दिल्ली आने वाला है। पुलिस ने जाल बिछाकर डिस्ट्रिक्ट पार्क सरिता विहार से सूरज को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 15 सेमी आटोमेटिक पिस्टल और 50 कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पता लगा कि सूरज एक किसान परिवार से संबंध रखता है। उसके पास खेती के लिए जमीन भी है । वह अपने साथी कालू के साथ खरगोने हथियार सप्लाई करता था। बाद में वह राजस्थान, यूपी और दिल्ली के बदमाशों को भी हथियार सप्लाई करने लगा। खरगोने से वह एक पिस्टल 7 से 8 हजार में खरीदकर 20 से 25 हजार रुपये में बेचा करता था। इसी तरह इंस्पेक्टर शिवकुमार की टीम ने हथियार तस्करी के दूसरे माडयूल के रवि कुमार को गिरफ्तार किया। अक्षरधाम के पास से गिरफ्तार रवि के पास से .315 बोर की 4 सिंगल शॉट पिस्टल, और 25 जिंदा कारतूस बरामद हुए।   इसी तरह उसके साथी प्रदीप से 6 सिंगल शॉट पिस्टल बरामद किया गया।

देखें वीडियो-

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका |
15-09-2026