2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए

2026 विधानसभा चुनाव में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की भूमिका अहम हगी। निर्वाचन आयोग ने 1111 पर्यवेझक तैनात किए हैं।
2026 विधानसभा चुनाव मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार। फाइल फोटो
👁️ 46 Views

पांच राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 2026 विधानसभा चुनाव के लिए सक्रियता बढ़ गई है। इस चुनाव में इस बार केंद्रीय पर्यवेक्षकों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी। निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी है।

2026 विधानसभा चुनाव में कितनी सीटें, कितने पर्यवेक्षक

2026 विधानसभा चुनाव कुल 832 सीटों पर होनी है। चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और 6 राज्यों में होने वाले उपचुनावों के लिए 1,111 पर्यवेक्षक तैनात किये हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने 2026 विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुए कहा था कि चुनाव-हिंसा और प्रलोभन मुक्त कराए जाएं ताकि प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय या पक्षपात के अपना वोट डाल सके। इसे सुनिश्चित करने में पर्यवेक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

किस राज्य में कितनी सीटें, कितने पर्यवेक्षक सारी जानकारी यहां

2026 विधानसभा चुनाव/उपचुनाव में तैनात सामान्य और पुलिस पर्यवेक्षकों की संख्या
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का नामविधानसभा सीटों की संख्यातैनात किए गए सामान्‍य पर्यवेक्षकों की संख्यातैनात किए गए पुलिस पर्यवेक्षकों की संख्यातैनात किए गए व्यय पर्यवेक्षकों की संख्या
असम126513550
केरल140511740
तमिलनाडु23413640151
पश्चिम बंगाल29429484100
पुड्डुचेरी3017417
उप-चुनाव8888
कुल832557188366

ये पर्यवेक्षक 18 मार्च तक तैनात कर दिए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने सभी को इस संबंध मे निर्देश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ेंः बिहार चुनाव- जानिए विधान सभा की इन सीटों को जीतने की क्या है शर्त

जानकारी करनी होगी सार्वजनिक

संबंधित क्षेत्र में पहुंचने के बाद पर्यवेक्षकों को अपना संपर्क विवरण सार्वजनिक करना होगा। इसके साथ ही उन्हें उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों या उनके प्रतिनिधियों या जनता के किसी भी सदस्य के उनसे मिलने और चुनाव संबंधी उनकी शिकायतें सुनने के लिए प्रतिदिन एक निश्चित समय निर्धारित करना होगा।

संविधान के अनुच्छेद 324 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 20बी के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आयोग निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने में सहायता के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करता है। वे जमीनी स्तर पर चुनावी प्रक्रिया के कुशल और प्रभावी प्रबंधन की भी निगरानी करते हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम | भारत में साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं? जानें कारण, आंकड़े और बचाव के तरीके | 2026 रिपोर्ट |
09-04-2026