130 करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा की नकदी एवं गहने जब्‍त, करदाताओं ने लगभग 2,000 करोड़ रुपये की अघोषित आय स्‍वीकार की

आयकर विभाग ने 8 नवम्‍बर, 2016 को उच्‍च मूल्‍य वाले करेंसी नोटों का चलन बंद करने की सरकारी घोषणा के बाद 400 से भी अधिक मामलों में काफी तेजी से जांच-पड़ताल की है। 130 करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा की नकदी एवं गहने जब्‍त किये गये हैं और करदाताओं ने लगभग 2,000 करोड़ रुपये की अघोषित आय होने की बात स्‍वीकार की है।

आयकर अधिनियम से परे गंभीर अनियमितताओं का पता लगने के बाद सीबीडीटी ने इस तरह के मामलों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है। ऐसे में वे तत्‍काल आवश्‍यक कार्रवाई के लिये आपराधिक गतिविधियों की जांच कर सकते हैं। इस तरह के 30 से भी अधिक मामले पहले ही ईडी को सौंपे जा चुके हैं और अब इन्‍हें सीबीआई के हवाले भी किया जा रहा है।

आयकर विभाग की बेंगलुरू जांच इकाई ने अधिकतम मामले (18) ईडी को सौंपे हैं। ये ऐसे मामले हैं जिनमें उच्‍च मूल्य के नये नोटों वाली अघोषित नकदी विभाग द्वारा जब्‍त की गई है। मुम्‍बई इकाई ने एक ऐसा मामला सौंपा है, जि‍समें 80 लाख रुपये के उच्‍च मूल्‍य वाले नये नोट जब्‍त किये गये हैं। लुधियाना इकाई ने ऐसे दो मामले सौंपे हैं जि‍नमें 14,000 अमेरिकी डॉलर एवं 72 लाख रुपये की नकदी जब्‍त की गई है। हैदराबाद इकाई ने एक ऐसा मामला साझा किया है जि‍समें टाटा इंडिका में सवार पांच लोगों से 95 लाख रुपये की नकदी जब्‍त की गई है। पुणे इकाई ने जो मामला सौंपा है उसमें शहरी सहकारी बैंक के एक गैर-आवंटित लॉकर से 20 लाख रुपये की नकदी जब्‍त की गई है, जिसमें 10 लाख रुपये के नये करेंसी नोट भी शामिल हैं। इस लॉकर की चाबी इस बैंक के सीईओ के पास थी। भोपाल इकाई द्वारा सौंपे गये दो मामले जौहरियों से जुड़े हुए हैं, जिनके खिलाफ बड़ी संख्‍या में बिलों पर पिछली तिथि दर्शाने और पैन की जानकारी देने संबंधी नियमों का उल्‍लंघन किये जाने के साक्ष्‍यों का पता चला है। यह जानकारी उनके यहां तलाशियों के दौरान सामने आई। दिल्‍ली इकाई द्वारा सौंपे गये मामलों में एक्‍सिस बैंक, कश्‍मीरी गेट का मामला भी शामिल है जिसमें हुई कालेधन की हेराफेरी में बैंक के अधिकारियों के लिप्‍त होने का पता चला है।

आयकर विभाग, ईडी और सीबीआई द्वारा आपसी तालमेल के साथ कालेधन की हेराफेरी के मामलों का पता लगाने और फिर उस दिशा में तेजी से कार्रवाई करने का क्रम आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | IPPB में SHG बचत खाता कैसे खोलें?—पूरी जानकारी हिंदी में | Pitbull के बीच रजाई में छिपी महिला! दिल्ली में ऐसे खुली चौंकाने वाली क्राइम स्टोरी | अरुणाचल प्रदेश में हाई-टेक थर्मल ड्रोन से वन्यजीव संरक्षण को नई ताकत | डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड क्या है? WhatsApp पर ठगी से कैसे बचें, क्या है सरकार की नई तैयारी | Uttam Nagar Double Murder: फरार Akash @ Akki राजस्थान से गिरफ्तार, ऐसे पहुंची पुलिस | जानिए दाउद का साथी सलीम कैसे लाया जा सका भारत, अमित शाह ने क्या कहा | हीट स्ट्रोक से बचाव: AC से निकलकर तुरंत धूप में जाना क्यों खतरनाक है | खंबटकी घाट में बड़ा बदलाव 2026ः नई टनल से 10 मिनट में सफर पूरा | Truecaller क्या है और कैसे काम करता है? भारत में कॉल स्कैम से बचने का पूरा गाइड | Delhi Crime: DTC बस में चोरी, मां की बहादुरी और पुलिस की तेजी से पकड़ा गया आरोपी |
30-04-2026