दिल्ली में दस अवैध पिस्टल बरामद

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह , पवन कुमार और शिव कुमार की टीम ने अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गैंग का पर्दाफाश किया है।

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा के मुताबिक पुलिस ने संजय कुमार नामक हथियार तस्कर को इंद्रप्रस्थ पार्क के पास से गिरफ्तार कर दस पिस्टल और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए। स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि अलीगढ़ निवासी संजय दिल्ली एनसीआर में हथियारों की सप्लाई करता है।  9 मार्च को इंस्पेक्टर शिव कुमार को सूचना मिली की संजय कुमार इंद्रप्रस्थ पार्क के गेट नंबर 2 पर आने वाला है। सूचना के आधार पर रात करीब 10 बजे जाल बिछाकर संजय को दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 7 सेमी आटोमेटिक पिस्टल, .315 बोर के तीन सिंग शॉट पिस्टल और 50 जिंदा कारतूस बरामद हुए। संजय मध्य प्रदेश के बुरहान पुर से हथियार और कारतूस लाकर पिछले चार साल से दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करता था। उसे यह अवैध हथियार 9-12 हजार में मिला करते थे। गैंगस्टर और बदमाशों को वह 30 हजार रुपये में बेचा करता था।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | लाल किला कार बम धमाका: NIA चार्जशीट में खुली साजिश, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क | श्रीलंका बना साइबर ठगों का नया अड्डा? भारतीयों की बड़ी गिरफ्तारी ने बढ़ाया खतरा | समुद्री रास्ते से ड्रग तस्करी पर बड़ा वार, 6 दोषियों को कैसे मिली 10 साल की सजा | मातृभक्ति और अद्वैत की विरासत: आदि शंकराचार्य का प्रेरक प्रसंग | CISF जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, Meditation और Wellness Program से तनाव कम करने की नई तैयारी | delhi: 72 करोड़ के 1700 किलो ड्रग्स नष्ट,नारकोटिक्स थाना की घोषणा | दिल्ली में खोया या चोरी हुआ मोबाइल वापस कैसे मिलता है? जानिए Delhi Police के ‘Operation Vishwas’ की पूरी प्रक्रिया | दिल्ली में घर बनाना हुआ आसान? DDA का नया ऑनलाइन सिस्टम समझिए | डिजिटल मिनिमलिज़्म: स्मार्टफोन का स्मार्ट उपयोग कैसे बढ़ाता है सुरक्षा और मानसिक शांति | delhi crime story: दुबई और तिहाड़ से चल रहा है गैंग, इन शार्पशूटरों से हुआ खुलासा |
14-05-2026