हाई कोर्ट ने क्वारंटीन पर यह कहा

👁️ 537 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। होम क्वारंटाइन को लेकर दिल्ली सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के बाद दिल्ली हाइकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति, जिसमें COVID-19 के लक्षण नहीं आए हैं और उसका COVID-19 वायरस का टेस्ट भी नेगेटिव आया है,उसके बावजूद भी अगर उसे 14 दिन के लिए घर में क्वारंटीन किया है तो उसे ऐसे निरंतर क्वारंटीनके खिलाफ अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखने का अधिकार होगा। यदि वह ऐसा प्रतिनिधित्व रखता है, तो अधिकारी या तो उसके क्वारंटीन को हटाने के लिए बाध्य होंगे या संबंधित व्यक्ति को जल्दी से जल्दी बिना किसी अनुचित देरी के यह बताना या समझाना होगा कि उसे 14 दिनों के घर में क्वारंटीन में क्यों रखा गया है। बतादें कि याचिकाकर्ता उन 72 लोगों में से एक है, जो 14 अप्रैल 2020 को COVID-19 पाॅजिटिव पाए गए एक खाद्य वितरण व्यक्ति के सपंर्क में आया था। जिसकी याचिका पर दिल्ली हाइकोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डीपीडीपी कानून और गैर डिजिटल डाटाः लाखों नागरिकों की गोपनीयता का अधूरा सच | मध्यमा परीक्षा 2026ः तारीख, केंद्र और परिणाम की पूरी जानकारी | नेहा बालाः झारखंड की साइबर शेरनी जिसने अंतर्राष्ट्रीय ठगों को धूल चटाई | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा |
15-03-2026