हथियार लाइसेंस में गड़बड़ी — नोएडा से लेकर काश्मीर तक सीबीआई की छापेमारी

👁️ 596 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानि सीबीआई हथियारों की लाइसेंस के मामले में श्रीनगर, जम्मू, गुरुग्राम और नोएडा सहित तेरह स्थानों पर छापेमारी कर रही है। इस जांच के दायरे में कई जिला आयुक्त (डीसी) हैं। अपने कार्यकाल के दौरान ये अधिकारी कुपवाड़ा, बारामुला, उधमपुर, किश्तेवाड़, शोपियां, राजोरी, डोडा और पुलवामा में तैनात रहे हैं। पूर्व में असलहों की लाइसेंस बनाने के मामले कई शिकायतें मिली थीं। साथ ही अधिकारियों पर कई आरोप भी लगे थे। इसी क्रम में आज यानी कि सोमवार को सीबीआई छापेमारी कर रही है। सीबीआई की इस कार्रवाई से दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक हलचल तेज हो गई है।
 जम्मू-कश्मीर के कई जिलों समेत नोएडा और गुरुग्राम में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने  छापेमारी की। यह छापेमारी जम्मू-कश्मीर में करीब 2 लाख शस्त्र लाइसेंस जारी करने के मामले में है। आरोप है कि नियमों की अनदेखी करके बाहरी लोगों को शस्त्र लाइसेंस जारी किया गया था। इस धांधली में कई अधिकारी शामिल थे। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने सोमवार को श्रीनगर, जम्मू, कुपवाड़ा, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, शोपियां, राजौरी, डोडा, पुलवामा समेत नोएडा और गुडगांव के 13 ठिकानों पर छापेमारी की है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम |
11-04-2026