हत्या कर फरार था चांद मियां दिल्ली की स्पेशल सेल ने दबोच लिया

👁️ 735 Views

हत्या कर फरार आरोपी तेज उर्फ चांद मियां को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के दो मामलो में चांद मियां करीब दो साल से फरार था।

स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार और पवन कुमार की टीम ने यूपी के बहराईच से गिरफ्तार किया है। हत्या कर फरार होने वाले चांद मियां के बारे में सूचना मिली थी। उसकी गतिविधियों के बारे में सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर शिव कुमार ने खास मुखबिर लगाया। इसके बाद उसके बहराईच जाने की सूचना मिली। पुलिस ने उसे लखनऊ बहराइच मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।

चांद मियां और उसके साथियों ने अपने भाई का बदला लेने के लिए दिल्ली के ख्याला में 11 फरवरी 2020 को सौरभ उर्फ गोलू और उसके साथू तरूण पर हमला किया था। इस हमले में सौरभ की मौत हो गई थी। इस मामले में दो आरोपी आबाद उर्फ ​​कछुआ और मोइनुद्दीन उर्फ ​​मोनू को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मुख्य आरोपी ताज उर्फ ​​चांद मियां फरार हो गया था।

इसी तरह के दूसरे मामले में चांद मियां औऱ उसके साथियों ने इसी साल 25 जून को दिल्ली के रघुबीर नगर में एक प्रोपर्टी डीलर विनोद भाटी को उसके दफ्तर में ही गोला मारकर हत्या कर दिया था। विनोद भाटी पर चांद के चाचा रियाज की 2019 में हुई हत्या का आरोप था।  विनोद भाटी अप्रैल 2021 में उस मामले में जमानत पर आया था जब जून 2021 में चांद मियां और उसके साथियों ने उसके चाचा की हत्या का बदला लेने के लिए उसकी हत्या कर दी थी।
चांद मियां ने खुलासा किया कि इन दोनों मामलों में गिरफ्तारी से बचने के लिए वह 6 महीने से यूपी में छिपा था। न्यायालय द्वारा उपरोक्त दोनों मामलों में चांद मियां को भगोड़ा अपराधी घोषित करने की प्रक्रिया चल रही थी।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | प्रकृति 2026 आर्ट कैंपः 50 कलाकारों की कला और पर्यावरण संदेश | क्यों हो रही है महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध में बढ़ोत्तरी-जानिए खतरनाक ट्रेंड और सरकार के कदम | पटना के बापू सभागार में 5000 लोगों का ऐतिहासिक जमावड़ा: ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ ने छेड़ा सांस्कृतिक पुनर्जागरण का बिगुल | देहरादून में बड़ी बैठकःदेश के चिड़ियाघरो में होने जा रहा बड़ा बदलाव, “मेरा चिड़ियाघर” योजना पर बड़ा फैसला | आपका अकाउंट भी बन सकता है म्यूल? कोर्ट की सख्त चेतावनी—जमानत मिली तो बढ़ेंगे साइबर फ्रॉड | जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई और मजबूतः 5 नई पुलिस चौकियाँ और 7 PRV वाहन तैनात | sanchar sathi CEIR Update: अब IMEI से तुरंत ट्रेस होगा चोरी या खोया मोबाइल, जानिए पूरी प्रक्रिया | नंदू गैंग पर शिकंजा: पुलिस ने शूटर और सप्लायर दोनों को दबोचा | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! |
23-03-2026