सोशल मीडिया पर फ्रेंड बना कर अवैध उगाही की दुनिया का सद्दाम

👁️ 512 Views

सोशल मीडिया पर फ्रेंड बनाकर उनसे जबरन अवैध उगाही की दुनिया के सद्दाम को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले नौ महीने से फरार चल रहा था। उसके पास से पुलिस को पिस्टल औऱ कारतूस भी बरामद हुए हैं। सद्दाम हुसैन की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने 20 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। सद्दाम औऱ उसके गैंग ने दिल्ली के एक वकील से 20 लाख का मोटी रकम मांगी थी। सद्दाम का गैंग सोशल मीडिया पर पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर चैट के लिए आमंत्रित करता था। इसके बाद चैट करने वाले शख्स की अश्लील वीडियो बनाकर उनसे जबरन अवैध उगाही करता था। सोशल मीडिया पर फ्रेंड बनाकर अवैध उगाही करने वाले इस गैंग के 50 से ज्यादा लोग शिकार हो चुके हैं।

सोशल मीडिया पर दोस्त बना उगाही करने वाला सद्दाम दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की गिरफ्त में

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह और सतविंदर सिंह की टीम ने सद्दाम को छतरपुर के सतबरी से गिरफ्तार किया। स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि सेक्साटर्शन के केस में भगोड़ा घोषित सद्दाम 6 अगस्त को सतबरी में किसी से मिलने आएगा। सूचना के आधार पर एसीपी अतर सिंह की देखरेख और इंस्पेक्टर ईशवर सिंह और सतविंदर सिह के नेतृत्व में एएसआई सुखविंदर, साजिद, हवलदार सचिन, आश मोहम्मद और हरविंदर की टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने सद्दाम को दबोच लिया।

सोशल मीडिया पर फ्रेंड बनाकर सद्दाम और उसके गैंग के लोग दिल्ली एनसीआऱ में उगाही करते थे। उन्होंने दिल्ली के एक वकील को अपनी जाल में फांसा था। वकील की अश्लील वीडियो बनाने के बाद उससे ये 20 लाख रु की मांग कर रहे थे। उन्हें धमकाया जा रहा था कि उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी जाएगी। पुलिस के मुताबिक गैंग के लोग सबसे पहले फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया के माध्यम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे। यह फ्रेंड रिक्वेस्ट महिला बनकर भेजा जाता था। शिकार के जाल में फंसते ही ये लोग पहले तो बात कर उसका विश्वास जीतते थे फिर कुछ दिन बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर मोटी रकम मांगा करते थे। यह रकम एक खाते में ट्रांसफर करवाई जाती थी। सद्दाम का काम अश्लील वीडियो बनाना था। यब बैंक खाते गरीब लोगों के होते थे जिनको गैंग के लोग इस्तेमाल करते थे।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | पटना के बापू सभागार में 5000 लोगों का ऐतिहासिक जमावड़ा: ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ ने छेड़ा सांस्कृतिक पुनर्जागरण का बिगुल | देहरादून में बड़ी बैठकःदेश के चिड़ियाघरो में होने जा रहा बड़ा बदलाव, “मेरा चिड़ियाघर” योजना पर बड़ा फैसला | आपका अकाउंट भी बन सकता है म्यूल? कोर्ट की सख्त चेतावनी—जमानत मिली तो बढ़ेंगे साइबर फ्रॉड | जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई और मजबूतः 5 नई पुलिस चौकियाँ और 7 PRV वाहन तैनात | sanchar sathi CEIR Update: अब IMEI से तुरंत ट्रेस होगा चोरी या खोया मोबाइल, जानिए पूरी प्रक्रिया | नंदू गैंग पर शिकंजा: पुलिस ने शूटर और सप्लायर दोनों को दबोचा | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! | फाइव स्टार होटल वाला शेफ, चीनी लॉक की मास्टर चाबी और सत्य अपराध कथा | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी |
22-03-2026