सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण लें दिल्ली पुलिस के अफसर- उपराज्यपाल

👁️ 654 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को सॉफ्ट स्किल का प्रशिक्षण लेने के लिए कहा है। श्री बैजल ने यह बात कानून और व्यवस्था की बैठक में दिल्ली पुलिस आयुक्त की मौजूदगी में कही। उपराज्यपाल  ने कानून व्यवस्था की बैठक में दिल्ली पुलिस की जन शिकायत निवारण प्रणाली की समीक्षा की। इस बैठक में पुलिस आयुक्त, दिल्ली, विशेष एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त, दिल्ली पुलिस, उपस्थित थे।

इस तरह काम करती है शिकायत प्रणाली

दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में एक विस्तृत प्रजेंटेशन दिया और उपराज्यपाल को बताया कि उनको लिखित और आनलाइन शिकायतें विभिन्न स्रोतों के माध्यम से प्राप्त होती है। यह भी बताया कि मुख्यालय/जिला में प्राप्त हर लिखित शिकायत जो कि व्यक्तियों या विभिन्न अधिकारियों द्वारा प्राप्त होती है उनको डिजिटल शिकायत निगरानी और ट्रैकिंग सिस्टम (सीएमटीएस) माडयूल में दर्ज किया जाता है।उपराज्यपाल को यह भी सूचित किया गया कि दिल्ली पुलिस ने पीएचक्यू, रेंजेज, जिला/युनिट, सवडिविजन और पुलिस स्टेशन स्तर पर शिकायत समाधान के लिए संरचनात्मक तंत्र स्थापित किए गए हैं। हर जिले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत के लिए एक विशेष सर्तकता इकाई भी है।

बैठक में यह भी बताया गया कि जनता को अनुकूल माहौल प्रदान करने के लिए पुलिस स्टेशनों में सार्वजनिक सुविधा डेस्क स्थापित किए गए हैं। उनका कार्य कृतज्ञता और सहानुभूति के साथ शिकायतों को सुनना और शिकायत कर्ताओं को कार्य निवारण के लिए उपयुक्त पुलिस अधिकारियों के बारे में बताना है। वर्तमान में यह तंत्र 160 क्षेत्रिय पुलिस स्टेशनों में है।

एलजी का फोकस

बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल ने जोर देकर कहा कि सार्वजनिक शिकायतों का निवारण पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण पहलु है जिसके लिए वह सभी स्तरों पर नियंत्रण आधार पर शिकायतों की समीक्षा और निगरानी की आवश्यकता होती है। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को दूर करने के लिए न्यायसंगत और तेज प्रक्रिया पर ध्यान देना चाहिए।

उपराज्यपाल महोदय ने कहा कि नागरिकों से अच्छे तालमेल के लिए दिल्ली पुलिस अपने अधिकारियों को साफ्ट स्किल का प्रशिक्षण दें। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस विशेष रूप से डिजाइन किए गए कार्यउन्नमुखी पोस्ट-पेड फीडबैक फामों का उपयोग करे ताकि वह अपना मूल्यांकन कर सके और जरूरत के अनुसार आगे इसको संशोधन का आधार बना सके। उपराज्यपाल  ने कहा कि दिल्ली पुलिस सार्वजनिक शिकायत को प्राप्त करने के लिए एक अपना आनलाइन पोर्टल स्थापित करे।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा | TRAI का सबसे बड़ा फैसलाः AI अब बंद करेगी फ्राड कॉल्स, जानें पूरी जानकारी |
17-03-2026