सिंभावली शूगर मिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

👁️ 510 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। सिंभावली शूगर मिल मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने इस मामले में 109 करोड़ की संपति अटैच किया है। पीएमएलए कानून के तहत की गई इस कार्रवाई में जमीन, भवन प्लांट और मशीनरी शामिल हैंं।

गौरतलब है कि सिंभावली शूगर मिल के खिलाफ सीबीआई के दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने कार्रवाई शुरू की थी। इस एफआईआऱ में गन्ना किसानों को वितीय मदद देने के नाम पर ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स के साथ फर्जीवाडे़ का आरोप है। मामले में कहा गया है कि 5762 किसानों को वितीय मदद देने के लिए बैंक से 148.59 करोड़ रूपये लोन लिए गए लेकिन इस फंड को गन्ना किसानों को देने की बजाय कहीं और खर्च कर दिया गया।

ईडी ने कंपनी के नौएडा औऱ सिंभावली स्थित अॉफिस में छापेमारी कर कई ऐसे कागजात जब्त किए जो आरोपों को सही साबित कर रहे थे। जांच में यह भी पता लगा कि मिल वितीय संकट से गुजर रहा था। इसी संकट से निकलने के लिए कंपनी ने बैंक से लोन के लिए आवेदन किया और इस सिलसिले में 2012 में बैंक के साथ हुए समझौते पर भी हस्ताक्षर किया गया।

जांच में पता लगा कि कंपनी जिन मामलों का भुगतान कंपनी के कारोबार से करना चाहिए उनका भुगतान किसानों की मदद के लिए लिए गए लोन से किया जा रहा था। यही नहीं कंपनी को बैंक से 2015 में फिर 110 करोड़ का लोन मिल गया।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | वर्दी बताएगी अनुभवः CISF में इस फैसले से वरिष्ठ कांस्टेबलों को मिली नई पहचान | अब आपका whatsapp ऐसे चलेगा, जान लें ये जरूरी नियम | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम | बिहार के गया में लगता है मौत के बाद मुक्ति का मेला, क्यों खास है यह पौराणिक परंपरा | जानिए क्या है ‘सबके लिए आवास’ मिशन, शहरी गरीबों को कैसे मिलता है पक्का घर | बिहार का वह शहर जिसे राम की कर्मभूमि कहा जाता है, जहां ताड़का से जुड़ी है एक रहस्यमयी कथा | operation octopus: हैदराबाद पुलिस ने 127 करोड़ के साइबर ठगी का नेटवर्क कैसे तोड़ा | UIDAI AI Invisible Shield: आपके आधार की पहचान अब पहले से ज्यादा सुरक्षित कैसे हुई | दिल्ली पुलिस ने एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन पर तोड़ी खामोशी, बोली पूर्व नियोजित था प्रदर्शन |
28-02-2026