सास ने घर का बजट बिगाड़ा तो दामाद ने ले ली जान

👁️ 569 Views

इंडिया विस्तार , नई दिल्ली
दिल्ली के केशवपुरम इलाके की पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को तीन महीने की तलाश के बाद गिरफ़्तार किया है। आरोपी की ग्रिफ्तारी 24 साल के अफरोज पर अपनी सास फडीजा बेगम( जिसकी उम्र 50 साल )की हत्या का आरोप है ।

21जुलाई को ऑफरोज हर रोज की तरह काम कर के घर आया और अपनी पत्नी से खाना मंगा।खाना को लेकर अफरोज की उसकी पत्नी शाइस्ता के साथ झगड़ा हो गया। इसी दौरान अफरोज की सास और उसके 9 बच्चो ने  अफ़रोज़ की जम कर पिटाई कर दी ।गुस्से में आकर अफरोज ने अपनी सास पर चाकू से हमला कर दिया। फडीजा कि मौके पर ही मौत हो गयी। लेकिन अफ़रोज़ वहाँ से भाग निकला। करीब तीन महीने तक अलग अलग शहर में छुप कर रह रहा था। लेकिन अपनी पत्नी से फ़ोन पर बात करने के चक्कर मे पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

इलाके की डीसीपी असलम खान ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम ने 10 किलोमीटर पीछा कर अफ़रोज़ को गिरफ़्तार किया है। पूछताछ में अफ़रोज़ ने बताया कि एक साल पहले उसने शाइस्ता से लव मैरिज किया था। वो फैक्ट्री में काम करता था। सबकुछ सही चल रहा था।सास की हत्या से दो महीने पहले उसकी सास अपने 9 बेटियों ओर बेटों के साथ उसके घर रहने के लिए आ गई थी।उसी वक़्त से उसके घर मे बीबी के साथ झगड़ा शरू हो गया।अफ़रोज़ की आमदनी इतनी नही थी कि वो घर का खर्चा उठा सके। वह अपनी बीबी से कहता था कि वो अपनी माँ और भाई बहनों को गांव भेज दे। अफ़रोज़ का ये भी आरोप है।उसका खाने को लेकर झगड़ा होता था।उसकि बीवी उसे खाना भी टाइम पर नही देती थी।पहले अपने भाई, बहन और माँ को खाना देती थी उसके बाद उसे खाना मिलता था। इन्हीं बातों को लेकर काफी समय से उसको सास के प्रति ग़ुस्सा था।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है |
13-04-2026