वीडियो देखें कैसे दिल्ली में पुलिसवालों ने बचाई कैब चालक की जान

👁️ 492 Views

यूं तो दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को चालान काटते देख आप ना जाने क्या क्या सोचते होंगे लेकिन ट्रैफिक में तैनात जिस एएसआई के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आप स्वयं ही सैल्युट करेंगे। इस एएसआई का नाम है श्री राम औऱ दिल्ली में गाजियाबाद के निवासी कैब चालक योगेश के लिए वो सचमुच प्रभू श्री राम बन गए। दरअसल  श्री राम औऱ उनके साथ हवलदार भाल सिंह दिल्ली के एनच 8 पर बने हनुमान मंदिर के पास चालान काट रहे थे। उसी समय उन्होंने एक टैक्सी को असामान्य तरीके से चलते देखा। पास देखने पर  उसमें बैठा चालक बेहोश सा दिख रहा था। श्रीराम ने सूझबूझ के साथ किसी तरह टैक्सी को रोका। चालक योगेश को बाहर निकाला गया और उसे जमीन पर लिटा कर  उनकी छाती को दबाना शुरू किया औऱ तब तक दबाते रहे जब तक योगेश को होश नहीं आ गया। उसके बाद उसे अस्पताल भेजने का इंतजाम किया गया। श्रीराम की सूझबूझ से योगेश की जान बच गई। दरअसल ट्रैफिक पुलिस के सेफ्टी अवेयरनेस प्रोग्राम में ऐसी चीजें सिखाई जाती हैं मगर समय पर उसका इस्तेमाल एएसआई श्रीराम जैसे लोग ही कर पाते हैं।

लिंक क्लिक कर वीडियो देखें कैसे एएसआई श्रीराम ने बचाई कैब चालक की जान– https://youtu.be/3Tmb5-mkagc

Latest Posts