लाल आतंक के खिलाफ बड़ी कामयाबी

👁️ 584 Views

राजनांदगांव, इंडिया विस्तार। महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश की सीमा पर पांव पसारने की कोशिश में जुटे नक्सलियो को गहरा झटका लगा है। सुरक्षा बलों ने उन्हें जबरदस्त नुकसान पहुंचाने में कामयाबी पाई है। लाल आतंक के ठेकेदारों को अपने सात साथियों की जान गंवानी पड़ी है। लाल आतंक के खिलाफ डीआरजी की यह सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। खास बात यह है कि सुरक्षा बलों को यह कामयाबी उस समय मिली है जब नक्सली शहीदी सप्ताह मना रहे थे इस संबंध में जंगलों में उन्होंने पोस्टर बैनर भी लगाए थे।

देखें वीडियो–

 छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शनिवार को डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (डीआरजी) सीएएफ के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 7 नक्सली मारे गए। मौके से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया। छत्तीसगढ़ के पुलिस प्रमुख डीएम अवस्थी ने मुठभेड़ में 7 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की। इनमें चार पुरूष औऱ 3 महिलाएं बताई जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, डीआरजी के जवान शनिवार सुबह 8 बजे बागनदी इलाके में सर्चिंग के लिए निकले थे। इस दौरान जवानों को महाराष्ट्र सीमा से सटे शेरपार और सीतागोटा के बीच पहाड़यों में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके लिए डीआरजी के साथ ही छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स (सीएएफ) और जिला पुलिस बल को रवाना किया गया।

इसके बाद जवानों ने नक्सलियों पर धावा बोला। कार्रवाई में सात नक्सली मारे गए। जवानों ने नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया है। एके-47, समेत बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ। 

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | बाबा ने कहा ‘धनवर्षा होगी’, लड्डू खिलाए और कार में छोड़ गया तीन लाशें | नींद में मिलेगा आपके मुश्किल सवाल का जवाब जानिए कैसे | सुप्रीम कोर्ट ने साइबर ठगी को ‘डकैती’ क्यों कहा? डिजिटल अरेस्ट स्कैम की पूरी कहानी | घूसखोर पंडित पर कोर्ट में Netflix ने क्या कहा | भारत में साइबर सुरक्षा क्यों चुनौती बनती जा रही है: डेटा संरक्षण कानून और DoT की भूमिका | हिंदू सम्मेलन में एकता का दिया गया खास संदेश | आरबीआई का मुआवजा ढांचाः क्या यह साइबर धोखाधड़ी से डर खत्म कर देगा ? | लेट्स इंस्पायर बिहार के बैनर तले पटना में यह खास आयोजन, साहित्य और विकास का तालमेल | दिल्ली नगर निगम को मिला नया अधिकार, ऐसे आएगी अब सारे कामों में तेजी | तीन शब्द, एक रणनीति: दिल्ली पुलिस साइबर अपराध को कैसे ‘पहले ही तोड़’ रही है? |
11-02-2026