राजनाथ ने की पांच देशों के रक्षा मंत्रियों से अहम मुद्दों पर बात

 लखनऊ, इंडिया विस्तारष। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डेफएक्सएपो 2020 के पहले दिन 5 देशों के रक्षा मंत्रियों से बातचीत की। उन्होंने यूएई, ब्रिटेन, मालदीव, किर्गिस्‍तान तथा ओमान के रक्षा मंत्रियों से कई मुददों पर चर्चा की। अपने किस्‍म का विशाल डेफएक्‍सपो उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पहली बार आयोजित किया जा रहा है।       संयुक्‍त अरब अमीरात के रक्षा मामलों के राज्‍य मंत्री महामहिम मोहम्‍मद अल बोवर्दी के साथ द्विपक्षीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। दोनों रक्षा मंत्रियों ने दोनों देशों के बीच जारी रक्षा सहयोग के विभिन्‍न पहलुओं पर संतोष व्‍यक्‍त किया। संयुक्‍त अरब अमीरात के मंत्री का स्‍वागत करते हुए राजनाथ सिंह ने उत्‍तर प्रदेश के विभिन्‍न सांस्‍कृतिक और पर्यटन क्षमताओं के दोहन के लिए उन्‍हें आमंत्रित किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 5 फरवरी,2020 को लखनऊ में द्विवार्षिक रक्षा प्रदर्शनी डेफएक्ससपो 2020 के 11वां संस्कररण का उद्घाटन करने के लिए पहुंचने पर उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल और रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह उनका स्वागत करते हुए।’ photo-PIB

दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्‍व के बीच मित्रतापूर्ण व्‍यवहार से द्विपक्षीय सहयोग रणनीतिक साझेदारी में परिवर्तित हुआ है।       ब्रिटेन के रक्षा खरीद मामलों के मंत्री  जेम्‍स हिप्‍पी के साथ शिष्‍टमंडल स्‍तर की द्विपक्षीय बातचीत में रक्षा मंत्री ने दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों की चर्चा की। दोनों मंत्रियों के बीच रक्षा सहयोग से जुड़े विभिन्‍न पहुओं पर बातचीत हुई और भविष्‍य में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी फोकस किया गया। दोनों नेता कल आगे बातचीत करने पर सहमत हुए। तीसरी बैठक में रक्षा मंत्री ने मालदीव की रक्षा मंत्री महामहिम उज़ा मारिया अहमद दीदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। मालदीव की मंत्री ने भारत द्वारा दी गई सहायता और चीन के वुहान क्षेत्र से कोरोनावायरस से प्रभावित मालदीव के विद्यार्थियों को निकालने के लिए अपने देश का आभार व्‍यक्‍त किया।       मालदीव की रक्षा मंत्री ने मेरीटाइम क्षेत्र में रक्षा सहयोग बढ़ाने के अवसरों का जिक्र किया। रक्षा मंत्री ने इसे सकारात्‍मक माना। दोनों मंत्रियों ने कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी का एक महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग है।       किर्गिस्‍तान के रक्षा मंत्री कर्नल इरलिस तरदिकबेयेव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग से जुड़े विषयों पर व्‍यापक चर्चा की। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि भारत तथा किर्गिस्‍तान के विशेष बलों का संयुक्‍त अभ्‍यास ‘खंजर VIII’ का आयोजन भारत में किया जाए। रक्षा सहयोग के बारे में दोनों देशों के बीच पहले संयुक्‍त कार्य समूह की बैठक अगले दो से तीन महीने में आयोजित होगी।       ओमान सल्‍तनत के रक्षा मामलों के मंत्री महामहिम बदर सौद हरीब-अल-बुसेदी ने रक्षा मंत्री से मुलाकात की और इस बात पर बल दिया कि रक्षा सहयोग दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों का महत्‍वपूर्ण स्‍तंभ है। दोनों मंत्रियों ने संयुक्‍त समुद्री सुरक्षा अभ्‍यास बढ़ाकर रक्षा साझेदारी को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का रक्षा उद्योग विशेषकर सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उद्योग ओमान के साथ घनिष्‍ठता से कार्य करना चाहते हैं। सभी गणमान्‍य अतिथियों ने डेफएक्‍सपो 2020 में आमंत्रण के लिए आभार व्‍यक्‍त किया और एक्‍सपो की सफलता की कामना की। यह प्रदर्शनी रक्षा क्षेत्र में सहयोग तथा विभिन्‍न रक्षा प्रौद्योगिकियों के बारे में सहयोग का प्रभावी मंच साबित हुई है। रक्षा मंत्री ने आगंतुक प्रतिनिधियों को उत्‍तर प्रदेश के विभिन्‍न पर्यटक स्‍थलों की यात्रा करने का आमंत्रण दिया।     

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Giorgia Meloni Net Worth 2026: कितनी है इटली की प्रधानमंत्री की कमाई, जानिए लाइफस्टाइल और परिवार | कौन हैं Giorgia Meloni? संघर्ष से इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने तक की पूरी कहानी | PM Modi को ‘My Friend’ कहने वाली Giorgia Meloni, रोम से वायरल तस्वीर के बाद क्यों बढ़ी चर्चा | कंबोडिया साइबर गुलामी जाल से सबक: फर्जी विदेशी नौकरी के लालच को समझें और सुरक्षित रहें | अपेक्षा ही दुख का कारण क्यों है? सदगुरु का सरल जीवन संदेश | Cyber Fraud Alert: Fake APK Scam से कैसे हो रही ठगी, दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा | धर्म, समर्पण और जिम्मेदारी: जीवन को दिशा देने वाले मूल विचार | बिहार में 4 साल के बच्चे का अपहरण और सुरक्षित बरामदगी की यह सत्य कथा आप भी जान लीजिए | समर्पण, शून्य और सच्ची सफलता का आध्यात्मिक अर्थ | प्रातःकाल का महत्व और अध्ययन का गूढ़ रहस्य |
20-05-2026