युवाओं को आलस्‍यपूर्ण जीवनशैली और खान-पान की आदतों के खतरों के प्रति सचेत करें: उपराष्‍ट्रपति

👁️ 690 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गैर-संचारी रोगों में हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर डॉक्टरों से लोगों और विशेष रूप से युवाओं को आलस्‍यपूर्ण जीवन शैली तथा अस्‍वास्‍थ्‍यकर खान-पान की आदतों के खतरों के प्रति जागरुक बनाने का आह्वान किया है।

आज यहां चिकित्‍सक दिवस के अवसर पर दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करते हुए, श्री नायडू ने उन्‍हें डाक्‍टरों के प्रति लोगों के श्रद्धाभाव का स्‍मरण कराया और चिकित्‍सक समुदाय से अनुरोध किया कि वे पूरी सहानुभूति और करुणाभाव के साथ लोगों की सेवा करें।

स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं को समाज के दलित और वंचित वर्ग के लिए आसान और सुगम बनाने के महत्‍व पर जोर देते हुए उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि वह चाहते हैं कि सभी डाक्‍टर अपने आस पास के इलाकों के शिक्षण संस्‍थानों में जाएं और वहां बच्‍चों को आलस्‍यूपर्ण जीवनी शैली तथा अस्‍वास्‍थ्‍यकर खान-पान की आदतों के खतरों के प्रति सचेत करें। 

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है |
11-04-2026