माओवादी के नाम पर चल रहा उगाही का धंधा 1 एसएसबी के शिकंजे में

👁️ 541 Views

सशस्त्र सीमा बल की 26वी वाहिनी रांची ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन में झारखंड के राहे क्षेत्र जिला रांची से माओवादी के नाम पर उगाही करने वाला गिरफ्तार किया I एमसीसी के नाम पर लेवी बसूल करने वाले एक गिरोह की सुचना के आधार पर 26वी वाहिनी एसएसबी ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में बसहतु गांव की तलाशी के दौरान गिरोह के दिनेश प्रमाणिक नामक के एक सदस्य को गिरफ्तार किया, उसके पास से बसूल किये गए 3,50,000 /- रुपये नगद के साथ धनराशि प्राप्ती की गई रसीद भी जब्त कीI

गिरफ्तार किये गए अपराधी के खिलाफ राहे थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 386, 420, 120बी के तहत पहले से 03 मामले दर्ज है तथा 2016 में शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार भी हो चूका है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने खुलासा किया है कि वह ग्रुप के अन्य सदस्यों के साथ एमसीसी के नाम पर पहले भी लेवी बसूल कर चूका है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल |
19-03-2026