बिहार चुनाव-वर्चुअल रैली के जवाब में तेजस्वी का गरीब सम्मान दिवस

👁️ 540 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार डेस्क। कोरोना और अनलॉक इंडिया के बीच बिहार का चुनावी सियासी पारा गर्म होने लगा है। भारतीय जनता पार्टी के वर्चुअल रैली के जवाब में राजद ने गरीब सम्मान दिवस मनाने का फैसला किया है। यह दिवस लालू यादव के जन्मदिन 11 जून को मनाया जाएगा।

11 जून को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन है। उन्होंने अपने जन्मदिन के 72वर्ष पूरे कर लिए है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बताया कि लालू यादव के जन्मदिन को “गरीब सम्मान दिवस” के रूप मे मनाया जायेगा। साथ ही जन्मदिन के मौके पर 72000 गरीबों को भोजन कराया जायेगा। वहीं इन दिनों बिहार मे हुए वर्चुअल रैली का मुद्दा भी लालू परिवार आरे हाथ ले ली है। भाजपा पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने लिखा है कि हम 72000 LED नहीं लगाते।

हमारा प्रयास गरीबों को भोजन कराने का है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD प्रमुख लालू यादव इस वक्त चारा घोटाले के मामले में झारखंड की राजधानी रांची की जेल में बंद हैं। स्वास्थ्य कारणों की वजह से लालू यादव को रिम्स अस्पताल के पेईंग वार्ड में रखा गया है। लालू प्रसाद यादव मधुमेह और दिल की बीमारी से ग्रसित हैं। इसके अलावा लालू प्रसाद यादव की किडनी भी ठीक से काम नहीं करती है। कोरोना के खतरे का हवाला देते हुए झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने उनको रिहा किया जाना जरूरी बताया है। बादल पत्रलेख ने लालू यादव की रिहाई की वकालत की थी। उन्होंने कहा था कि ऐसे समय में जब सुप्रीम कोर्ट ने देश की अलग अलग जेलों में बंद कैदियों को पैरोल पर रिहा करने का निर्देश दिया है। वहीं देश के अन्य राज्यों में कैदी पैरोल पर रिहा भी हो रहे हैं। इसीलिए झारखंड के रांची में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को भी मानवीय दृष्टि से रिहा किया जाना चाहिए। इतना ही नहीं बादल पत्रलेख ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से इस बारे में चर्चा हुई थी। हालाँकि राजद सुप्रीमो को अब तक रिहा नहीं किया गया है। अगले कुछ महीनों बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में अगर झारखंड सरकार कैबिनेट से प्रस्ताव लाकर लालू यादव को रिहा करने का फैसला लेती है तो RJD को बिहार चुनाव में इसका फायदा मिल सकता है। आपको बता दें कि लालू यादव के स्वास्थ्य और उम्र को देखते हुए RJD समर्थक भी कई महीनों से लालू को रिहा करने की मांग कर रहे हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है |
13-04-2026