बावरिया गैंग का कुख्यात बदमाश यूपीएसटीएफ के हत्थे चढ़ा

👁️ 662 Views

इंडिया विस्तार, नोएडा

यूपीएसटीएफ के नोएडा यूनिट ने बावरिया गैंग के कपख्यात बदमाश दीपक को गिरफ्तार किया है। वह लखनऊ, बाराबंकी और फरूखाबाद में हुए कई सनसनीख़ेज़ डकैतियों में वांछित था और उस पर 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित था।  उसे मुठभेड़ के बाद नौएडा के थाना नॉलेज पार्क इलाके से गिरफ्तार किया गया। दीपक डकैती, डकैती सहित हत्या जैसे 11 संगीन वारदातों में वांछित चल रहा था ।
ज्ञात हो कि दिसम्बर 17 और जनवरी 18 में लखनऊ, फरुखाबाद और बाराबंकी में डकैती की ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम इसी गिरोह के द्वारा दिया गया था जिसमें 3 व्यक्तियों की जान चली गई थी और कई अन्य घायल भी हुए थे । बदमाशों के क़ब्ज़े से एक मोटर साइकल और दो तमंचे बरामद हुए है। इससे पूर्व दीपक फ़रीदाबाद, हरियाणा और मोरेना, मध्य प्रदेश से डकैती के वारदात में जेल जा चुका है। उल्लेखनीय है कि इस गैंग के सरगना विनोद बावरिया और एक लाख के इनामिया राकेश@कालिया बावरिया को पूर्व में यूपी एसटीफ द्वारा गिरफ़्तार किया जा चुका है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आप जानते हैं किसी लिंक पर क्लिक करने के खतरे से बचने का उपाय ? | वर्दी बताएगी अनुभवः CISF में इस फैसले से वरिष्ठ कांस्टेबलों को मिली नई पहचान | अब आपका whatsapp ऐसे चलेगा, जान लें ये जरूरी नियम | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम | बिहार के गया में लगता है मौत के बाद मुक्ति का मेला, क्यों खास है यह पौराणिक परंपरा | जानिए क्या है ‘सबके लिए आवास’ मिशन, शहरी गरीबों को कैसे मिलता है पक्का घर | बिहार का वह शहर जिसे राम की कर्मभूमि कहा जाता है, जहां ताड़का से जुड़ी है एक रहस्यमयी कथा | operation octopus: हैदराबाद पुलिस ने 127 करोड़ के साइबर ठगी का नेटवर्क कैसे तोड़ा | UIDAI AI Invisible Shield: आपके आधार की पहचान अब पहले से ज्यादा सुरक्षित कैसे हुई |
01-03-2026