प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 1,40,134 मकानों की मंजूरी

सबके लिए आवास योजना
👁️ 557 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत शहरी गरीब लोगों के लिए 1,40,134 किफायती मकान बनाने की स्‍वीकृति दे दी है। यह स्‍वीकृति आज नई दिल्‍ली में केंद्रीय स्‍वीकृति तथा निगरानी समिति की 45वीं बैठक में दी गई।

      केंद्रीय स्‍वीकृति और निगरानी समिति ने 8 राज्‍यों के प्रस्‍तावों पर विचार किया। ये राज्‍य हैं – उत्तर प्रदेश (54,277), पश्चिम बंगाल (26,585), गुजरात (26,183), महाराष्ट्र (8,499), असम (9,328), छत्तीसगढ़ (6,507), राजस्थान (4,947) और हरियाणा (3,808)।

आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गाशंकर मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में 2,102 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता के साथ 6,642 करोड़ रुपये की परियोजना लागत के साथ कुल 492 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

अब तक पीएमएवाई (यू) के अंतर्गत कुल स्‍वीकृत मकानों की संख्‍या 85 लाख से अधिक उत्तर प्रदेश में 54,277 मकान, पश्चिम बंगाल में 26,585, गुजरात 26,183, महाराष्ट्र 8,499, असम 9,328, छत्तीसगढ़ 6,507, राजस्थान 4,947 और हरियाणा में 3,808 मकान स्‍वीकृत।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा | TRAI का सबसे बड़ा फैसलाः AI अब बंद करेगी फ्राड कॉल्स, जानें पूरी जानकारी | डीपीडीपी कानून और गैर डिजिटल डाटाः लाखों नागरिकों की गोपनीयता का अधूरा सच | मध्यमा परीक्षा 2026ः तारीख, केंद्र और परिणाम की पूरी जानकारी | नेहा बालाः झारखंड की साइबर शेरनी जिसने अंतर्राष्ट्रीय ठगों को धूल चटाई | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या |
15-03-2026