नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह 21 से 24 सितंबर, 2019 तक बांग्‍लादेश के दौर पर

अपनी यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह बांग्लादेश की नौसेना के प्रमुख एडमिरल औरंगज़ेब चौधरी के अलावा सेवा प्रमुखों और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।       

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। नौसेना प्रमुख पीवीएसएम, एवीएसएम, एडीसी एडमिरल करमबीर सिंह 21 से 24 सितंबर, 2019 तक बांग्लादेश का दौरा करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मजबूत बनाना और उनका विस्‍तार करना है।      

नौसेना प्रमुख छत्रोग्राम और खुलना में बांग्लादेश के नौसेना बेसों और खुलना शिपयार्ड लिमिटेड का भी दौरा करेंगे। वह बांग्‍लादेश नौसेना अकादमी (बीएनए) के कैडेटों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह बांग्लादेश इंस्टीट्यूट ऑफ मैरीटाइम रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीआईएमआरएडी) के पहले वार्षिक समारोह में भाग लेंगे।        

बांग्लादेश की नौसेना हिंद महासागर नौसैनिक संगोष्ठी (आईओएनएस) की एक सक्रिय सदस्य है और यह तीन कार्य समूहों- मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर), समुद्री सुरक्षा और सूचना हस्‍तांतरण एवं अंतर्संचालनीयता’ की भी एक सदस्य है।   

भारतीय नौसेना नियमित रूप से कर्मचारी वार्ता, वार्षिक रक्षा संवाद और अन्य परिचालन सहभागिता के माध्यम से बांग्लादेश की नौसेना के साथ विचार-विमर्शों का आयोजन करती है, जिसमें बंदरगाहों की यात्रा, समुद्री मार्ग अभ्‍यास, प्रशिक्षण, पोत डिजाइन और पोत निर्माण में सहयोग शामिल हैं, इसके अलावा, 1971 के ‘मुक्ति संग्राम’ को मनाने के लिए बांग्लादेश में आयोजित विजय दिवस समारोह में भारतीय नौसेना के सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारी नियमित रूप से शामिल होते हैं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश |
07-10-2026