दिल्ली- ऑफिस स्टाफ ने बनाया डीसीपी ने बांटा जरूरतमंद लोगों को खाना, देखें वीडियो

👁️ 522 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। द्वारका डीसीपी ऑफिस के पुलिस स्टाफ द्वारा लगभग 2000 गरीब लोगों के लिए खाना बनाया गया। बाद में यह खाना खुद जिले के डीसीपी और दोनों एडिशनल डीसीपी द्वारा कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले गरीब मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को वितरित किया गया।

लॉक डाउन के बाद से ही गरीबों कि मदद कर रही है द्वारका पुलिस-

द्वारका के एडिशनल डीसीपी आर पी मीणा नेबताया कि द्वारका पुलिस शुरुआत से जरूरतमंदों को खाना बांट रही है. और आज भी कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाने के लिए द्वारका डीसीपी ऑफिस के सभी स्टाफ की ओर से 2 हजार लोगों के लिए सब्जी बनवाई गई. साथ ही गुरुद्वारे से 10 हजार रोटियां मंगवा कर गरीब और जरूरतमंद लोगों वितरित की गई।

पहले भी डीसीपी ऑफिस ने खाना बनवाकर जरुरतमंद लोगों को खाना बनवाकर लिया था वितरित।

एडिशनल डीसीपी ने यह भी बताया कि इससे पहले भी डीसीपी ऑफिस में जरूरतमंद लोगों के लिए खाना बना कर वितरित किया गया था।

पेट्रोलिंग कर, जरूरतमंद लोगों का पता कर,खाना और राशन मुहैया कराती है पुलिस..

एडिशनल डीसीपी के अनुसार द्वारका पुलिस लगातार ऐसे इलाकों में घूम घूम कर पेट्रोलिंग भी कर रही है और पता लगा रही है कि किन-किन इलाकों में गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाने की आवश्यकता है? जिन्हें द्वारका पुलिस द्वारा खाना और राशन मुहैया कराया जाता है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | प्रकृति 2026 आर्ट कैंपः 50 कलाकारों की कला और पर्यावरण संदेश | क्यों हो रही है महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध में बढ़ोत्तरी-जानिए खतरनाक ट्रेंड और सरकार के कदम | पटना के बापू सभागार में 5000 लोगों का ऐतिहासिक जमावड़ा: ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ ने छेड़ा सांस्कृतिक पुनर्जागरण का बिगुल | देहरादून में बड़ी बैठकःदेश के चिड़ियाघरो में होने जा रहा बड़ा बदलाव, “मेरा चिड़ियाघर” योजना पर बड़ा फैसला | आपका अकाउंट भी बन सकता है म्यूल? कोर्ट की सख्त चेतावनी—जमानत मिली तो बढ़ेंगे साइबर फ्रॉड | जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई और मजबूतः 5 नई पुलिस चौकियाँ और 7 PRV वाहन तैनात | sanchar sathi CEIR Update: अब IMEI से तुरंत ट्रेस होगा चोरी या खोया मोबाइल, जानिए पूरी प्रक्रिया | नंदू गैंग पर शिकंजा: पुलिस ने शूटर और सप्लायर दोनों को दबोचा | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! |
23-03-2026