दिल्ली में सुरक्षा में जनभागीदारी का नायाब फार्मूला “प्रहरी”

👁️ 540 Views

नवीन निश्चल

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए देश की राजधानी में नायाब फार्मूला ईजाद किया है। पुलिसकर्मियों की कमी और चप्पे चप्पे पर नजर रखने के  लिए दिल्ली पुलिस हजारों की संख्या में प्रहरी तैनात कर रही है। इन प्रहरियों को टार्च, जूता, व्हीसिल, जैकेट और डंडे से लैस सुरक्षा किट प्रदान किया जा रहा है। यही नहीं दिल्ली पुलिस इन प्रहरियों को सुरक्षा की बेसिक ट्रेनिंग भी दे रही है ताकि पुलिस के काम में मददगार साबित हो सकें। अब तक द्रारका इलाके की करीब 150 सोसायटियों के लिए 600 प्रहरी बनाए जा चुके हैं जबकि उतर पश्चमी दिल्ली के रोहिणी आदि के लिए 750 प्रहरी।

दिल्प्रली पुलिस की प्रहरी प्रहरी1
मंगलवार को द्वारका में आयोजित एक कार्यक्रम में 600 प्रहरियों को डीसीपी सुरेन्द्र कुमार ने सुरक्षा किट प्रदान किए। दरअसल सुरक्षा में कर्मियों की भारी संख्या में कमी को दूर करने के लिए दिल्ली पुलिस में प्रहरी तैनात करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत सोसायटी और आरडब्लयूए के सुरक्षा गार्ड्स को विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रहरी योजना में शामिल किया जा रहा है। कालान्तर में इन्हें व्हाट्सअप के जरिए भी जोड़ा जाएगा ताकि किसी तरह की सूचना का आदान प्रदान प्रभावी ढंग से औऱ तीव्र गति से हो सके।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा | TRAI का सबसे बड़ा फैसलाः AI अब बंद करेगी फ्राड कॉल्स, जानें पूरी जानकारी | डीपीडीपी कानून और गैर डिजिटल डाटाः लाखों नागरिकों की गोपनीयता का अधूरा सच |
17-03-2026