दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद घर से बुलाकर मार दी गोली

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। राजधानी के विकासपुरी थाना इलाके में बीती रात एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अमित कोचर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 35 साल के आसपास थी। जिन लड़कों ने गोली मारी उन्होंने पहले दस मिनट बातचीत भी की । उसके बाद गोली मारकर मौके से फरार हो गए।
मौके से मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात रात करीब 10:45 बजे के आसपास की है। जीजी टू ब्लॉक में रहने वाला अमित कोचर पहले कॉल सेंटर में काम करता था। आजकल वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। रात में सफेद रंग की गाड़ी में आए युवकों ने अमित को गोली मारी है। तीन गोली चली है. पुलिस को मौके से दो खाली खोखे मिले हैं।
हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है प्रॉपर्टी या फिर पैसे के लेनदेन को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया होगा. मृतक की डेड बॉडी को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भेज दिया गया था आज वहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है।


Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? |
07-10-2026