दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी

👁️ 539 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली के जहाँगीरपुरी के K ब्लॉक में एक 36 साल की महिला और उसके 12 साल के बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गयी,हत्या के पीछे का मकसद और कातिल का अब तक सुराग नहीं मिल सका है

उत्तरी पश्चिमी दिल्ली की डीसीपी विजयंता आर्या के मुताबिक आज सुबह करीब 9 बजे पुलिस को जहँगीरपुरी के ब्लॉक में रहने काले एक शख्स ने सूचना दी कि यहां एक मकान से बदबू आ रही है,पुलिस जब मौके पर पहुँची और दरवाजा खोला गया तो अंदर एक महिला और एक लड़के का शव बरामद हुआ,दोनों की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी,महिला के पीठ में कई वार जबकि लड़के के गर्दन पर कई वार किए गए थे,मृतक महिला की पहचान 36 साल की पूजा जबकि लड़के की पहचान 12 साल के हर्षित के रूप में हुई,हर्षित पूजा का बेटा था,पुलिस के मुताबिक दोनों की हत्या 2-3 दिन पहले हुई है,मृतक महिला घर में अपने बेटे के साथ अकेली रहती थी ,महिला के पति की 2 साल पहले ही मौत हो चुकी थी,पूजा पहले कहीं नौकरी करती थी लेकिन फिलहाल कोई काम नहीं कर रही थी।पूजा की मां भी इसी इलाके में रहतीं हैं उनका कहना है कि उन्हें पड़ोसियों से वारदात की जानकारी मिली ,उन्हें पता नहीं कि इस वारदात के पीछे कौन है।

पुलिस फिलहाल जाँच कर रही है कि पिछले 2-3 दिनों में महिला से मिलने कौन आया था,महिला का किन किन लोगों से मेलजोल था और आखिर कातिल कौन है ,हत्याओं के पीछे का मकसद क्या है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी | क्या आप जानते हैं डिजिटल सेतु और इसके फायदों को | QR code स्कैम से सावधान, जान लें बचने के ये उपाय | प्राइवेसी सेटिंग्स के बारे में जान लें ये जरूरी बातें | क्या आप जानते हैं किसी लिंक पर क्लिक करने के खतरे से बचने का उपाय ? | वर्दी बताएगी अनुभवः CISF में इस फैसले से वरिष्ठ कांस्टेबलों को मिली नई पहचान | अब आपका whatsapp ऐसे चलेगा, जान लें ये जरूरी नियम | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम |
06-03-2026