दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई-1.68 लाख इंजेक्शन जब्त, दवा फर्म का मालिक गिरफ्तार

👁️ 657 Views

इंडिया विस्तार, नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अलीगढ़ की एक दवा फर्म के मालिक को गिरफ्तार किया है आरोपी का नाम विनीत गर्ग उर्फ बंटी है। विनीत के पास से 1.68 लाख बुपरनोर्फिन इंजेक्शन बरामद हुआ है। आरोपी अलग-अलग कूरियर कंपनियों के माध्यम से प्रतिबंधित दवाइयों को भेजने वाला था , पहले भी क्राइम ब्रांच की एक टीम ने एक रैकेट को पकड़ा था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस को विनीत के बारे में अहम सुराग हाथ लगे थे।
इस सिंडिकेट की जांच के लिए डीसीपी भिष्म सिंह की देखरेख में एसीपी आदित्य गौतम और इंसपेक्टर सुनील जैन की टीम बनाई गई। जांच के दौरान पता चला कि ये सिंडिकेट नारकोटिक दवा ‘बुपेरेनॉर्फिन’ को विनीत गर्ग उर्फ बंटी जो बंटी फार्मा के मालिक है। अलीगढ़ में अलग अलग माध्यम से, कूरियर कंपनी के जरिये लेबल हटा कर गैरकानूनी तरीके से बुपेरेनॉर्फिन की सप्लाई करते थे कूरियर असली दवाओं के नाम पर जाता था।
पुलिस को जांच के दौरान ये पता चला कि दिल्ली के ‘मधुर कूरियर’ और अलीगढ़ के ‘ओम लॉजिस्टिक्स’ के माध्यम से दवाओं की सप्लाई की जा रही है। इन पार्सलों की जांच में 1.68 लाख इंजेक्शन बरामद हुए।  जांच में 11,000 इंजेक्शन के लेबल बदले हुए मिले । जिसके आधार पर आरोपी विनीत गर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया ।
पूछताछ में आरोपी विनीत उर्फ बंटी बताया कि वो अपने पिता की दवा की दुकान में काम करते था।लेकिन उनकी मृत्यु के बाद, उन्हें फार्मेसी लाइसेंस की कमी के कारण इसे बंद करना पड़ा। इसके बाद, उसने एक दवा डिस्टिब्यूटर लाइसेंस लिया और बंटी फार्मा के नाम से काम शुरू किया। 2018 में अच्छी कमाई की लालच में सुनील शर्मा से मुलाकात हुई , सुनील शर्मा ने उसे आदर्श फार्मा से बुपेरेनॉर्फिन इंजेक्शन खरीदने के लिए कहा। खरीद के बाद, बुपेरेनॉर्फिन इंजेक्शन के कुछ स्टॉक के लेबल हटा दिए और फर्जी लेबल लगा कर सप्लाई शरू कर दिया

BUPRENORPHINE क्या है
बुपेरेनॉर्फिन, एक ओपियोइड है जो पुरानी दर्द का इलाज करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसका उपयोग जीभ के नीचे, इंजेक्शन द्वारा, त्वचा पैच के रूप में, या एक प्रत्यारोपण के रूप में किया जाता है। यह आमतौर पर 24 घंटे तक प्रभाव के साथ एक घंटे के भीतर राहत प्रदान करता है। आज कल इसका इस्तेमाल अफीम के नशे की लत के रूप में किया जाता है क्योंकि यह अफीम की तुलना में अधिक आसानी से उपलब्ध है।फिलहाल पुलिस इस
सिंडिकेट के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | प्रकृति 2026 आर्ट कैंपः 50 कलाकारों की कला और पर्यावरण संदेश | क्यों हो रही है महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध में बढ़ोत्तरी-जानिए खतरनाक ट्रेंड और सरकार के कदम | पटना के बापू सभागार में 5000 लोगों का ऐतिहासिक जमावड़ा: ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ ने छेड़ा सांस्कृतिक पुनर्जागरण का बिगुल | देहरादून में बड़ी बैठकःदेश के चिड़ियाघरो में होने जा रहा बड़ा बदलाव, “मेरा चिड़ियाघर” योजना पर बड़ा फैसला | आपका अकाउंट भी बन सकता है म्यूल? कोर्ट की सख्त चेतावनी—जमानत मिली तो बढ़ेंगे साइबर फ्रॉड | जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई और मजबूतः 5 नई पुलिस चौकियाँ और 7 PRV वाहन तैनात | sanchar sathi CEIR Update: अब IMEI से तुरंत ट्रेस होगा चोरी या खोया मोबाइल, जानिए पूरी प्रक्रिया | नंदू गैंग पर शिकंजा: पुलिस ने शूटर और सप्लायर दोनों को दबोचा | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! |
23-03-2026