दिल्ली क्राइम ब्रांच के चार दिनी आपरेशन में कुख्यात चीता गैंग के बदमाश और इनके हथियार तस्कर गिरफ्त में

👁️ 641 Views

इंडिया विस्तार, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चार दिन तक चले ऑपरेशन के दौरान दिल्ली हरियाणा में कुख्यात चीता गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ ही इन्हें हथियारों की सप्लाई देने वाले दो हथियार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर 13 पिस्टल बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों की सात सनसनीखेज मामलों में तलाश थी।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान कमल उर्फ दीपक, कालू उर्फ सचिन, तरूण उर्फ अश्वनी, करन गोगिया, शाहिद औऱ इरफान के रूप में हुई है। द्वारका क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई प्रदीप हुड्डा औऱ एएसआई सत्येन्द्र को सूचना मिली थी कि चीता गैंग के बदमाश द्वारका सेक्टर-3 में एकत्रित होने वाले हैं।

पुलिस टीम

सूचना थी कि ये बदमाश 25 अक्टूबर की रात 8-9 बजे इकट्ठा होंगे। सूचना के आधार पर डीसीपी भिष्म सिंह की निगरानी में एसीपी आदित्य गौतम की देखरेख में इंसपेक्टर रिछपाल सिंह के नेतृत्व में एसआई संजय, एएसआई प्रदीप, सतेन्द्र, कुलदीप, वेदपाल, गोविंद सिंह, हवलदार राम कुमार, राजीव सेहरावत, सुनील, प्रवीण, प्रविन्द्र, परमजीत, धर्मराज, श्याम सुंदर और बृजलाल की टीम बनाई गई।पुलिस टीम ने उपरोक्त स्थान पर जाल बिछाया औऱ दो स्कूटी पर सवार चार लोगों को धर दबोचा। जांच में इनके पास से एक सॉफिसिकेटेड पिस्टल के साथ तीन देशी पिस्टल औऱ 12 कारतूस बरामद हुए। इनके पास से बरामद स्कूटी चोरी की थी।

हथियार तस्कर

इन्हें पुलिस रिमांड पर ले लिया गया। पुलिस हिरासत के दौरान हुई पूछताछ और इनकी निशानदेही पर मेवात  निवासी शाहिद को भी दबोचा गया। शाहिद ही इन बदमाशों को हथियार सप्लाई करता था। शाहिद के पास से पुलिस को 5 देशी पिस्टल , 10 कारतूस बरामद हुए। शाहिद से पूछताछ में पता चला कि अवैध हथियारों की खेप मथुरा निवासी इरफान करता था। पुलिस टीम ने मथुरा में छापा मारा लेकिन इरफान दिल्ली ही आया था आखिरकार पुलिस ने उसे कापसहेड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से 4 सॉफिसिकेटेड पिस्टल औऱ 8 कारतूस बरामद हुए।

कई मामलों में तलाश

पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों की कई मामलों में तलाश थी। हरियाणा औऱ दिल्ली के कई शूटआउट केस के अलावा बदमाशों का यह गैंग टोल बूथों को लूटने के लिए भी कुख्यात है। गैंग का सरगना मोनू उर्फ चीता है जो 20-15 उभरते बदमाशों के साथ इस गैंग को चलाता है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है |
12-04-2026