दिल्ली की बहादुर बेटी

👁️ 522 Views
दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक 22 साल की लड़की ने दो बाइकसवार  बदमाशों से डटकर मुकाबला कर पुलिस के हवाले कर दिया। वारदात दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके की है। इन बदमाशों ने कालेज जाते समय लड़की पर हमला कर मोबाइल छीनने की कोशिश की थी। पूर्वी दिल्ली के डीसीपी ओमवीर विस्नोई से बहादूरी का सर्टिफिकेट और पांच हजार का इनाम पाकर 22 साल की लड़की काफी खुश है। उसने   लड़कियों से अपील किया कि वो बदमाशों से डरे नही बल्कि उसका मुकाबला करे। तभी पुलिस भी उसका साथ देगी। दरअसल  ये लड़की कल्याणपुरी से जनकपुरी जाने के लिए निकली ही थी। तभी बाइकसवार दो बदमाश इससे उसका मोबाइल छीनने की  कोशिश की लेकिन लडकी ने इपना मोबाइल छिनने नही दिया। बदमाशो के साथ मुकाबला करते हुए लडकी ने बदमाशो ने उसे गिरा दिया।
  बदमाश के गिराते ही इलाके के लोग इक्कठा हो गए। फिर तुरंत इसने पुलिस को 100 नंबर पर फोन किया। पुलिस भी तुरंत वहां पहुंच गई। इसी दौरान एक बदमाश वहां से फरार हो गया। इस लडकी की बहादूरी के लिए पुलिस ने उसे ना केवल प्रोत्साहित किया बल्कि 5000 हजार रुपये की इनाम भी दी।
पुलिस के मुताबिक बदमाश से पुछताछ में पता चला कि बदमाश स्नैचिग और रॉबरी के पांच और वारदातों में शामिल हैष और कल जिस बाइक से उसने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया वो भी चोरी की थी। और कल ही उसने सी आईएसएफ के एक जवान के घर से बाइक चोरी की थी।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल |
19-03-2026