जानिए कहां मिला दूसरे विश्वयुद्ध का मलबा

👁️ 543 Views

भारतीय सेना के 12 सदस्‍यीय गश्‍ती दल ने पुलिस के साथ मिलकर 30 मार्च, 2019 को अरूणाचल प्रदेश के रोइंग जिले से अमेरिकी वायुसेना के एक विमान का मलबा खोज निकाला, जो द्वितीय विश्‍व युद्ध के समय का है। सेना के गश्‍ती दल को विमान का मलबा पांच फुट नीचे बर्फ में दबा मिला। मलबे के बारे में निचले दिबांग जिले के स्‍थानीय पर्वतारोहियों से पुलिस के जरिए मिली जानकारी के आधार पर सेना के एक विशेष गश्‍ती दल को रोइंग से 30 किलोमीटर दूर घने जंगलों और बर्फीले इलाके में भेजा गया। गश्‍ती दल को मलबे को खोज निकालने में आठ दिन लग गए। ऐस दुर्गम इलाके में शायद ही कभी कोई पहुंचा था। घनी झाडि़यां होने के कारण वायुमार्ग से भी यह इलाका कटा रहा। विमान के पुराने मलबे और युद्ध में इस्‍तेमाल हुई चीजों के बरामद होने से कुछ अहम ऐतिहासिक जानकारियां मिलने की संभावना है।    

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | फ्रॉड से बचना है तो SMS से दूर हो जाएं अपना लें ये दो चीजें | दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्कर का परिवार हुए बड़े सनसनीखेज खुलासे | साइबर अपराध पर ऐसे भारी पड़ेंगे AI और Sim binding | गाय को रोटी खिलाने के फायदे: धार्मिक मान्यता, वैज्ञानिक तर्क और जीवन पर असर | क्या आप जानते हैं TRAI DND APP के ये नए फीचर | दिल्ली पुलिस की परेड, अमित शाह की सलामी और आगे का संदेश | शिवरात्रि भजन: महाशिवरात्रि पर सुनें और गाएं ये सबसे प्रभावशाली शिव भजन | TRAI की AI-आधारित स्पैम ब्लॉकिंग योजना से क्यों घबरा रहे हैं टेलीकॉम ऑपरेटर? सच क्या है | साइबर खतरों से कैसे बचा रही हैं ये 2 डिजिटल सुरक्षा पहलें? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया खुलासा | जानिए Mule account Hunter क्या है और कैसे बदल जाएगा मनी लॉड्रिंग और वित्तीय साइबर फ्राड का इकोसिस्टम |
20-02-2026