गर्ल फ्रेंड्स के खर्च पूरे करने के लिए डांसर बना स्नैचर पहुंचा हवालात

👁️ 590 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है जो अपनी तीन गर्लफ्रैंड का खर्चा पूरा करने के लिए दिल्ली का शातिर स्नैचर बन गया था। आरोपी स्नैचर का नाम रोहन गिल है जो दिल्ली के गोविंद पूरी इलाके में रहता है। रोहन पिछले एक साल के अंदर चार बार स्नेचिंग ओर चोरी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।

साउथ ईस्ट के डीसीपी ने बताया कि रोहन ने पूछताछ में बताया कि वह एक डांस ग्रूप से जुड़ा है। ग्रूप का सबसे बढ़िया डांसर होने के चलते वो दिल्ली और देल्ली से बाहर कई स्टेज शो में हिस्सा ले चुका है। इसी दौरान उसकी तीन चार गर्ल फ्रेंड बन गई। उनका खर्चा पूरा करने के लिए स्नेचिंग ओर चोरी करने लगा। बीती रात वो गोविंदपुरी इलाके में एक ऑटो ड्राइवर से बीड़ी माँगने के बहाने ऑटो ड्राइवर का पर्स लेकर भागने लगा। ऑटो ड्राइवर ने 100 नंबर पर कॉल कर दिया। ड्यूटी पर तैनात रफ्तार बाइक पीसीआर ने पीछा कर आरोपी रोहन को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक रोहन पर स्नैचिंग के 12 मुकदमे दर्ज है। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम |
10-04-2026