कोरोना से जंग में जानिए इन 12 महिला पुलिसकर्मियों का योगदान, वीडियो देखें

👁️ 650 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। कोरोना के खिलाफ जंग में यूं तो देश में वर्दीधारियों ने एक से बढ़कर एक काम किए हैं। खासकर दिल्ली पुलिस का दयावान चेहरा तो बड़े स्तर पर सामने आया है। दिल्ली पुलिस जहां एक ओर कोविड 19 से राजधानी दिल्ली को बचाने के लिए सड़क पर मोर्चा संभाल रही है वही उन पुलिसकर्मियों के बचाव के लिए महिला पुलिसकर्मियों द्वारा श्रमदान करते हुए ऐसे फेस मास्क बनाये जा रहे है जिन्हें धोकर दुबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

दिल्ली के नजफगढ़ में तैनात एक दर्मजन महिला पुलिसकर्मी 8 घण्टे की अपनी ड्यूटी में से 3 घंटे अपनी फोर्स के लिए श्रमदान में दे रही हैं। एक सबइंस्पेक्टर, एक एएसआई, चार हवलदार और 6 सिपाही स्तर की ये पुलिसकर्मी मास्क बना रही है। ये महिला पुलिसकर्मी 3 घंटे सिलाई मशीन चलाकर एक हज़ार मास्क बना लेती है और पिछले 4 दिनों में 4 हज़ार मास्क बना चुकी है जिन्हें जिले के पुलिसकर्मियों को इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध करवाया गया है

इस मास्क की खासियत ये है कि इसको धोने के बाद दुबारा इस्तेमाल किया जा सकता है,वास्तव में ये महिला पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान इस सेवा को कर रही है लेकिन यदि ड्यूटी के दौरान फील्ड में इनकीं जरूरत पड़ती है तो तुरंत ये उसके मुताबिक अपनी जगह पहुंचकर मोर्चा भी संभाल लेती है।

कोविड 19 जैसी खतरनाक महामारी से लड़ने में फेस मास्क जबसे ज्यादा कारगर है और इसीलिए नजफगढ़ थाने में तैनात इन पुलिसकर्मियों को ये आइडिया आया और थाने के नज़दीक एक सिलाई सेंटर जो कि फिलहाल वर्कर्स न होने की वजह से ज्यादा इस्तेमाल में नही था उसको उपयोग में लाने की सोची और अपने अधिकारियों को अवगत करवाया और अधिकारियों ने तुरंत इसके लिए जरूरी प्रबंध करवाया और रॉ मैटेरियल उपलब्ध करवाया और इनकीं सेवा की भी प्रशंसा की ।

देखें वीडियो

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | प्रकृति 2026 आर्ट कैंपः 50 कलाकारों की कला और पर्यावरण संदेश | क्यों हो रही है महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध में बढ़ोत्तरी-जानिए खतरनाक ट्रेंड और सरकार के कदम | पटना के बापू सभागार में 5000 लोगों का ऐतिहासिक जमावड़ा: ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ ने छेड़ा सांस्कृतिक पुनर्जागरण का बिगुल | देहरादून में बड़ी बैठकःदेश के चिड़ियाघरो में होने जा रहा बड़ा बदलाव, “मेरा चिड़ियाघर” योजना पर बड़ा फैसला | आपका अकाउंट भी बन सकता है म्यूल? कोर्ट की सख्त चेतावनी—जमानत मिली तो बढ़ेंगे साइबर फ्रॉड | जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई और मजबूतः 5 नई पुलिस चौकियाँ और 7 PRV वाहन तैनात | sanchar sathi CEIR Update: अब IMEI से तुरंत ट्रेस होगा चोरी या खोया मोबाइल, जानिए पूरी प्रक्रिया | नंदू गैंग पर शिकंजा: पुलिस ने शूटर और सप्लायर दोनों को दबोचा | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! |
23-03-2026