कोरोना को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान

👁️ 557 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। कोरोना को लेकर 21 दिनों की लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने खजाना खोल दिया है । वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये के आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज गरीब देशवासियों को अन्न, धन और गैस का दिया लाभ।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई घोषणाओं में प्रमुख हैं-

  1. देश में अब कोई भी गरीब नहीं रहेगा भूखा . हर गरीब व्यक्ति को 5 किलो चावल-गेंहू दिया जाएगा.3 महीने तक गरीबों को फ्री राशन मिलेगा.हर गरीब परिवार को एक किलो दाल भी फ्री दिया जाएगा .कुल 80 करोड़ गरीब परिवारों को होगा फायदा.यह राशन पहले से मिल रही राशन के अतिरिक्त दिया जायेगा.
  2. गरीब महिलाओं के जनधन खाते में 3 महीने तक 500-500 रुपये डाले जाएंगे.
  3. किसान एवं मनरेगा मजदूरों को सरकार मदद देगी. 8.7 करोड़ किसानों के खाते में पीएम सम्मान निधि के तहत 2000 रुपये की पहली किस्त अप्रैल के पहले सप्ताह में डाल दी जाएगी.
  4. हर बीपीएल परिवारों को 3 महीने में तीन गैस सिलेंडर फ्री में दिया जाएगा . उज्ज्वला योजना वालों को मिला लाभ.हर महीने एक सिलेंडर दिया जाएगा.कुल 8.3 करोड़ परिवारों को होगा फायदा .
  5. विधवाओं ,दिव्यांगों एवं बुजुर्गों को हर महीने 1 हजार रुपये 3 महीने तक दिए जाएंगे ,सीधे खाते में जाएगी आर्थिक मदद. यह राशि पहले से मिल रही मदद के अलावे दी जायेगी.
  6. मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ा दी गई है अब 182 रुपये की जगह 202 रुपये मिलेगी. 5 करोड़ परिवारों को होगा फायदा.
  7. दीनदयाल योजना के तहत सेल्फ हेल्प ग्रुप को अब 20 लाख रुपए का मिलेगा लोन. पहले 10 लाख रुपए कर्ज दिया जाता था.
  8. 100 से कम कर्मचारियों वाले कंपनियों के ईपीएफ खातों में तीन महीने तक कर्मचारियों एवं कंपनी का हिस्सा भी जमा करेगी सरकार .कर्मचारी अपने ईपीएफ की जमा राशि में से 75 प्रतिशत की कर सकते हैं निकासी.
  9. अब कोरोना वारियर्स ( मेडिकल कर्मियों) के लिए 50 लाख रुपए का हुआ लाइफ इंश्योरेंस.


Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है |
13-04-2026