काला कोट पहले हर शख्स नहीं है टीटीई-रेल में सफर करें तो रहें सावधान सूरत में पकड़ा गया फिर एक फर्जी टीटीई

रेल में जब सफर कर रहें हों तो काला कोट सफेद पैंट पहने आपसे टिकट मांगने पहुंचे हर शख्स को टीटीई ना समझे। आजकल उगाही करने वाले फर्जीयों का ये एक नया धंधा है। रेलवे पुलिस बल ने इस साल अक्टूबर तक ऐसे 65 फर्जी टीटीई दबोचे हैं जो टिकट जांच करने के नाम पर ट्रेनों मे उगाही करते फिरते हैं। ताजा मामला सूरत का है।

रेलवे पुलिस बल आरपीएफ के मुताबिक सब इंसपेक्टर विकास कुमार को सूचना मिली थी कि एक फर्जी टीटीई मध्य एवं पश्चिमी रेलवे के अंतर्गत चलने वाली ट्रेनों में उगाही करता घूम रहा है। सूचना, आरपीएफ के ही नीलेश चौहान की थी और उनके पास फर्जी टीटीई की तस्वीर भी थी। सूचना ये भी थी कि फर्जी टीटीई को ट्रेन नंबर 19051 में उधना स्टेशन पर देखा गया है। सूचना के आधार पर सबइंस्पेक्टर विकास कुमार, एएसआई कोमल सिंह और सिपाही विपिन की टीम ने फर्जी टीटीई की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाज उनकी कोशिश कामयाब हुई औऱ फर्जी टीटीई उपरोक्त ट्रेन के कोच नंबर Ab/1 में पकड़ा गया। परिचय मांगने पर फर्जी टीटीई ने दो दो आईडी दिखाए जो जांच में फर्जी पाए गए। उसके पास टिकट जांच करने का कोई अधिकार पत्र भी नहीं था। पूछताछ में आखिरकार उसने मान लिया कि वह फर्जी तरीके से उगाही करने के लिए टीटीई बना था। उसकी पहचान जितेन्द्र सुपड़ाभाई के रूप में हुई। उसके पास से काले रंग का बैग भी बरामद हुआ जिसमें फर्जी आईडी, आई फोन और नकदी आदि बरामद हुए। सूरत जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | iPhone Security alert: क्या आपका WhatsApp अकाउंट हैक हो सकता है? जानें बचाव के तरीके | CISF Airport Security Review 2026: ड्रोन खतरों से निपटने और एयरपोर्ट सुरक्षा मजबूत करने पर जोर | AI Cyber Crime से निपटने की तैयारी, दिल्ली पुलिस को मिलेगा विशेष साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण | वासनाओं का त्याग, सद्बुद्धि और शक्ति का सदुपयोग ही जीवन का सच्चा मार्ग | हवाला और बैंकिंग सिस्टम में क्या अंतर है? आसान भाषा में समझिए पूरा मामला | वचन, निर्णय और धर्म का मार्ग: क्या मानव अपनी लगाम स्वयं संभाल रहा है? | डेटा ब्रीच से बैंक अकाउंट कैसे बचाएं? पूरी जानकारी, गुजरात पुलिस के ऑपरेशन म्यूल से क्या सीख? | एयर टिकट रद्द करने पर 15 गुना तक शुल्क? DGCA नियम 2026, रिफंड चार्ज और आपके अधिकार | CBSE Physics Answer Sheet Mismatch: क्या सच में किसी और का पेपर मिला? जानें पूरा सच | ऑनलाइन सट्टेबाजी भारत में कानूनी है या अवैध? – 2026 |
30-05-2026