अस्थमा-ना खाएं ये चीजें, रहेंगे स्वस्थ

👁️ 630 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दुनिया भर में अस्थमा के मरीजों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए मई महीने के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस (World Asthma Day) मनाया जाता है। अस्थमा के मरीजों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है इसलिए उनमें संक्रमण का भी खतरा ज्यादा होता है।

अस्थमा के मरीजों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अस्थमा के मरीजों को कुछ चीजों से बहुत जल्दी एलर्जी हो जाती है जिससे उनकी तकलीफ बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि अस्थमा के मरीजों को खाने में किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

आर्टिफिशियल स्वीटनर अस्थमा और एलर्जी फाउंडेशन ऑफ अमेरिका (AAFA) के अनुसार, अस्थमा के मरीजों को आर्टिफिशियल स्वीटनर के इस्तेमाल से बचना चाहिए। आर्टिफिशियल स्वीटनर आमतौर पर डाइट सोडा और जूस में होता है। आर्टिफिशियल स्वीटनर एलर्जी बढ़ाने का काम करता है। अस्थमा के मरीजों को प्रिजर्वेटिव फूड आइटम से बचना चाहिए।

प्रोसेस्ड फूड की वजह से अस्थमा और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं और बढ़ सकती हैं। खासतौर से यह बच्चों के लिए बहुत खतरनाक है। ग्रॉसरी स्टोर में कई ऐसे प्रोसेस्ड फूड पाए जाते हैं जिनमें प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशियल कैलोरी पाई जाती है जो फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। फास्ट फूड, डीप-फ्राइड फूड्स, पैकेट फूड्स और फ्रोजन फूड्स अस्थमा के लक्षणों को बढ़ाते हैं।

वेजिटेबल ऑयल वेजिटेबल ऑयल से खासतौर से सलाद और केक की ड्रेसिंग की जाती है। इसमें प्रिजर्वेटिव बेंजोएट पाया जाता है जो शरीर में जलन और सूजन को बढ़ाता है। हाई टेंपरेचर पर वेजिटेबल ऑयल से खाना बनाने पर कई तरह के विषाक्त पदार्थ निकलते हैं जो अस्थमा के मरीजों के लिए बहुत हानिकारक हैं।

तला भोजनअस्थमा के मरीज जितना हो सके तले हुए भोजन से दूरी बना लें। इसके अलावा अस्थमा के मरीजों को ज्यादा नमक भी नहीं खाना चाहिए।

दूध से बनी चीजें

दूध और आइसक्रीम जैसे डेयरी प्रोडक्ट अस्थमा को बढ़ाने का काम करते हैं क्योंकि इनकी वजह से फेफड़ों में बलगम बढ़ता है। अस्थमा के मरीजों को ग्रीक योगर्ट खाने की सलाह दी जाती है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है |
13-04-2026