अलीगढ़ टू दिल्ली देशी तमंचा

👁️ 587 Views

नई दिल्ली,इंडिया विस्तार। दक्षिणी दिल्ली नारकोटिक्स सेल ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों अलीगढ़ से हथियार लाकर दिल्ली में बेचा करते थे।

नारकोटिक्स दस्ते में तैनात हवलदार सतीश कुमार को सूचना मिली थी कि हथियार तस्करी करने वाले चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के पास आने वाले हैं। सूचना के आधार पर एसीपी उदयवीर सिंह की देखरेख में नारकोटिक्स दस्ते के इंचार्ज गिरीश कुमार के नेतृत्व में एसआई रामपाल, एएसआई विजय कुमार, हवलदार सतीश कुमार, सिपाही माला राम, जोगिन्दर, संजय और सिपाही बनवारी की टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने रात करीब नौ बजे चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के पास जाल बिछा कर दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के पास से चार पिस्टल और लद कारतूस बरामद हुए। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान महरौली निवासी सुनील और अलीगढ़े निवासी सुनील सैनी के रूप में हुई।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि अंकित अलीगढ़ से देशी तमंचे लाने का काम करता था जबकि सुनील दिल्ली में बेचने का काम किया करता था। पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है जिन्होंने इनसे पिस्टल खरीदे।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्यों हो रही है महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध में बढ़ोत्तरी-जानिए खतरनाक ट्रेंड और सरकार के कदम | पटना के बापू सभागार में 5000 लोगों का ऐतिहासिक जमावड़ा: ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ ने छेड़ा सांस्कृतिक पुनर्जागरण का बिगुल | देहरादून में बड़ी बैठकःदेश के चिड़ियाघरो में होने जा रहा बड़ा बदलाव, “मेरा चिड़ियाघर” योजना पर बड़ा फैसला | आपका अकाउंट भी बन सकता है म्यूल? कोर्ट की सख्त चेतावनी—जमानत मिली तो बढ़ेंगे साइबर फ्रॉड | जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई और मजबूतः 5 नई पुलिस चौकियाँ और 7 PRV वाहन तैनात | sanchar sathi CEIR Update: अब IMEI से तुरंत ट्रेस होगा चोरी या खोया मोबाइल, जानिए पूरी प्रक्रिया | नंदू गैंग पर शिकंजा: पुलिस ने शूटर और सप्लायर दोनों को दबोचा | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! | फाइव स्टार होटल वाला शेफ, चीनी लॉक की मास्टर चाबी और सत्य अपराध कथा |
23-03-2026