अरूण जेटली स्मारक का उद्घाटन

👁️ 493 Views

स्व. श्री अरूण जेटली जी भारत के महान राजनीतिज्ञ, कानून विशेषज्ञ तथा वित्त मंत्री थे। वे हमारे गुरू के सम्मान थे। उनके साथ काम करना हम सबके लिए सौभाग्य की बात थी। आज उनके नाम के इस स्मारक का उद्धाटन करना हम सब के लिए गौरव का पल है। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन ने यह बात आज स्व. अरूण जेटली स्मारक के लोकार्पण के बाद फिल्म्स डिव्हिजन सभागृह, मुम्बई में अपने संबोद्धन में बोल रही थी।

महाराष्ट्र विधान सभा विरोधी पक्ष नेता श्री देवेन्द्र फडणवीस ने भारत के महान राजनीतिज्ञ, कानून विशेषज्ञ तथा वित्त मंत्री स्व अरूण जेटली जी को याद करते हुए कहा कि वे देश के प्रति पुरी तरह से समर्पित थे। वह सदैव विपक्षी दल के भष्ट्राचारों का पर्दाफाश करते थे, वहीं व्यक्तिगत रिश्ते भी निभाते थे। परन्तु इस कार्य में राष्ट्र के साथ कभी समझौता नही किया। वह सही में राष्ट्र पुरूष थे।

मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक श्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने स्वागत भाषण दिया तथा स्व. श्री अरूण जेटली जी को याद करते हुए कहा कि वह अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने जी.एस.टी. के माध्यम से पूरे देश को एक टैक्स के अंदर लाया है इनके लिए पूरा देश उनका आभारी रहेगा। उनके द्वारा शुरू किया गया आर्थिक बदलाव से देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई मिली है। उनकी प्रतिभा क्षमता का लोहा पूरे देश मानता था। उनके याद में बनाया गया यह स्मारक आनेवाली पीढ़ी को मार्गदर्शन करती रहेगी। साथ ही उन्होंने इस कार्य में सहयोग के लिए श्री शरद पवार जी को धन्यवाद किया।

फिल्म्स डिव्हिजन सभागृह, मुम्बई में संबोधन से पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन ने आज मुंबई के पेडर रोड़ स्थित जसलोक अस्पताल के सामने, डॉक्टर निवास के पास स्व. अरूण जेटली स्मारक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र विधान सभा विरोधी पक्ष नेता श्री देवेन्द्र फडणवीस, मेयर श्रीमती किशोरी पेडणेकर, मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक श्री मंगलप्रभात लोढ़ा, वरिष्ठ सांसद श्री गोपाल शेट्टी, श्री प्रफुल पटेल, श्रीमती संगीत अरूण जेटली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह कार्यक्रम लोढ़ा फाउंड़ेशन ने आयोजित किया गया था। इस अवसर पर कई विदेश दूतावास प्रतिनिधि, स्थानीय सांसद, विधायक, नगरसेवक सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम |
10-04-2026